सलमान फिर बनेंगे मामा, प्रेग्नेंट हैं अर्पिता पति आयुष ने किया कंफर्म!

    सलमान फिर बनेंगे मामा, प्रेग्नेंट हैं अर्पिता पति आयुष ने किया कंफर्म!

    सलमान फिर बनेंगे मामा, प्रेग्नेंट हैं अर्पिता पति आयुष ने किया कंफर्म!

    सलमान खान की बहन अर्पिता के घर एक और नन्हा मेहमान आने वाला है। सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा ने खुद इस बात को कंफर्म किया। अर्पिता और आयुष बुधवार को IIFA अवार्ड में पहुंचे थे। यहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ''जल्द ही गुड न्यूज मिलेगी। हां अर्पिता और मैं दूसरे बेबी को एक्सपेक्ट कर रहे हैं। ये एक शानदार जर्नी है। ये फिर से शुरू हुआ है। हम बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।''

    आयुष और अर्पिता का पहले भी आहिल नाम का एक बेटा है। सलमान अपने भांजे आहिल से बहुत प्यार करते हैं। अकसर वो भांजे आहिल के साथ मस्ती करते नजर आते हैं। आहिल सबसे छोटे होने के चलते सबके चहीते हैं।

    आयुष और अर्पिता ने 18 नवंबर 2014 को हैदराबाद में शादी की थी। मार्च 2016 में उनका पहला बेटा आहिल जन्मा था। आयुष हिमाचल प्रदेश बेस्ड पॉलिटिशियन अनिल शर्मा के बेटे और सुखराम शर्मा के पोते हैं। उन्होंने फिल्म लवयात्रि से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। अब उनकी फिल्म क्वाथा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो इसमें फौजी बने नजर आएंगे।