लॉकडाउन में बेटी आयत के साथ समय बिता रहे हैं आयुष शर्मा, शेयर की क्यूट वीडियो

    लॉकडाउन में बेटी आयत के साथ समय बिता रहे हैं आयुष शर्मा

    लॉकडाउन में बेटी आयत के साथ समय बिता रहे हैं आयुष शर्मा, शेयर की क्यूट वीडियो

    कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण की वजह से देश लॉकडाउन है। ऐसे में हमारे बॉलीवुड सेलेब्स अपने घर परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। हाल में लवरात्रि एक्टर और सलमान खान के छोटे जीजा जी आयुष शर्मा ने अपने अपनी बेटी आयत का एक क्यूट वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में 3 महीने की आयत पापा संग खेलती नज़र आ रही है। आयत की ये क्यूटनेस आपको भी खुश कर देगी।

    देखिये सलमान की लाडली भांजी आयत-

    आयत का जन्मदिन सलमान के बर्थडे वाले दिन यानी 27 दिसंबर को ही हुआ है। ये पल खान और शर्मा परिवार के लिए ही बेहद खास था। अब सलमान अपनी भांजी आयत के साथ ही अपना जन्मदिन मनाया करेंगे। 

    बता दें, हाल में आयुष शर्मा और सलमान खान के साथ फिल्म दबंग 3 में नज़र आई साईं मंझरेकर के साथ म्यूजिक वीडियो मांझा में नज़र आये थे। हालांकि, इस गाने में ऑडियंस को कुछ खास पंसद नहीं किया। वहीं खबरे हैं कि आयुष सलमान खान के प्रोडक्शन में बनने वाली अगली फिल्म में लीड रोल निभाते नज़र आ सकते हैं। ये मराठी फिल्म की हिंदी रीमेक होगी। फिल्म की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।