ठंडे बस्ते में गई अभिनव बिंद्रा की बायोपिक, अनिल और बेटे हर्ष वर्धन इस प्रोजेक्ट में करेंगे काम

    ठंडे बस्ते में गई अभिनव बिंद्रा की बायोपिक

    ठंडे बस्ते में गई अभिनव बिंद्रा की बायोपिक, अनिल और बेटे हर्ष वर्धन इस प्रोजेक्ट में करेंगे काम

    ओलंपियन शार्प शूटर अभिनव बिंद्रा की बायोपिक अब ठंडे बस्ते में चली गई है। इस फिल्म की चर्चा पिछले कुछ सालों से हो रही है, इसपे बीच बीच में कुछ अपडेट्स भी आए लेकिन फिल्म बन नहीं पाई। हर्ष वर्धन फिल्म में अभिनव बिंद्रा का किरदार करने वाले थे और अनिल कपूर अभिनव के पिता बनने वाले थे।

    फिल्म को कनन अय्यर डायरेक्ट करने वाले थे जिन्होंने एक थी डायन डायरेक्ट की थी। बायोपिक के बारे में ये भी कहा गया था कि रणबीर कपूर अभिनव बिंद्रा बनने वाले थे, दोनों ही एक डेट को अपना जन्मदिन मनाते हैं। वहीं ऋषि कपूर को अभिनव के पिता का रोल दिया गया था। लेकिन इन दोनों के रोल के लिए बाद में अनिल और हर्ष का नाम ही फाइनल रहा।

    हालांकि अब जब बायोपिक नहीं बन रही है तो बाप-बेटे की इस जोड़ी ने एक नया प्रोजेक्ट अपने हाथ ले लिया है। दरअसल दोनों अब फिल्म थार में नजर आएंगे। इसे एक्टर से डायरेक्टर बने राज सिंह चौधरी डायरेक्ट करेंगे। चौधरी ने अनुराग कश्यप की गुलाल में लीड रोल किया था। फिल्म को राजस्थान में शूट किया जा रहा है। नेटफ्लिक्स पर आने वाली इस फिल्म में अनिल कपूर और बेटे हर्षवर्धन के अलावा फातिमा सना शेख भी दिखाई देंगी।