अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में आएंगे नजर

    अभिनव और रुबीना जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में आएंगे नजर

    अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में आएंगे नजर

    अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 में आने के बाद काफी पॉपुलर कपल्स की लिस्ट में से एक बन गए हैं। 21 फरवरी को फिनाले के बाद भी दोनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। घर के अंदर जहां अभिनव शांत स्वभाव के माने जाते थे वहीं रुबीना ने तो दर्शकों का दिल जीतकर ट्रॉफी ही अपने नाम कर ली।

    अभिनव ने अब एक और खुशखबरी अपने फैंस को दी है। दोनों एक साथ एक म्यूजिक वीडियो करने वाले हैं। इस बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने पीपिंगमून के साथ इंस्टा लाइव में बात करते हुए बताया, ''हमें करेंगे, हमे अप्रोच किया गया है और हम एक साथ म्यूजिक वीडियो करेंगे। आप हमें जल्द देखेंगे।''

    अभिनव ने अपनी शादी के बारे में भी बात की क्योंकि सामने आया था कि दोनों शो में आने से पहले तलाक के बारे में भी सोच रहे थे लेकिन इस शो ने उनकी जिंदगी बदल दी। उन्होंने कहा कि दोनों बैठकर बात करेंगे और चीजें ठीक हो जाएंगी। वहीं रुबीना कह चुकी हैं कि वो तो अभिनव से दोबारा शादी करना चाहती हैं।

    टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए रुबीना ने कहा था, ''अब मैं बस डेस्टिनेशन वेडिंग के बारे में सोच रही हूँ (हँसते हुए)। दूसरी शादी पक्का होगी, और जीवन भर का साथ भी, जिसका हमने शो पर एक दूसरे को वादा किया था।''