बर्थडे के दिन दिल्ली में फंसी हैं जया बच्चन, अभिषेक बच्चन ने किया खुलासा

    बर्थडे के दिन दिल्ली में फंसी हैं जया बच्चन, अभिषेक बच्चन ने किया खुलासा

    बर्थडे के दिन दिल्ली में फंसी हैं जया बच्चन, अभिषेक बच्चन ने किया खुलासा

    बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन जया बच्चन का आज (बुधवार) 72वां जन्मदिन हैं। लेकिन वो अपने परिवार के साथ जन्मदिन नहीं मना पा रही हैं। बेटे अभिषेक बच्चन ने अपनी मां को जन्मदिन की मुबारकबाद देते हुए खुद ये जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

    उन्होंने लिखा, ''जैसा ही हर बच्चा दुनिया में अपना पसंदीदा शब्द बोलता है... मां! हैप्पी बर्थडे मां। आप लॉकडाउन की वजह से वहां दिल्ली मे हैं और हम यहां मुंबई में, हम आपके बारे में सोच रहे हैं और आप हमारे दिल मे हैं। आई लव यू!''

    बता दें कि जया जैसा की एक पॉलिटिशयन भी हैं। वो दिल्ली में राज्यसभा के एक सत्र के लिए गई थीं और लॉकडाउन की वजह से अब उन्हें दिल्ली में रहना पड़ रहा है। बेटी श्वेता बच्चन ने भी अपनी मां को विश किया है। श्वेता ने लिखा, ''आपका दिल मेरे पास है, मैं इसके बिना कुछ नहीं हूं। हैप्पी बर्थडे मम्मा। आई लव यू।''

    वाकई इस लॉकडाउन की वजह से जया अपना परिवार से दूर हैं और उन्हें कैसा महसूस हो रहा होगा, ये समझा जा सकता है। लेकिन लॉकडाउन में सभी सेलेब्स यही ऐलान बार बार कर रहे हैं कि सभी अपने घर में रहें और सुरक्षित रहें। क्योंकि इस वक्त घर में ही रहना सबसे ज्यादा जरूरी है।