अभिषेक बच्चन ने 'ब्रीद: इंटो द शैडो' की रिलीज़ पर शेयर किया ये प्यारा नोट, फैंस को कहा शुक्रिया

    अभिषेक बच्चन ने 'ब्रीद: इंटो द शैडो' की रिलीज़ पर शेयर किया ये प्यारा नोट

    अभिषेक बच्चन ने 'ब्रीद: इंटो द शैडो' की रिलीज़ पर शेयर किया ये प्यारा नोट, फैंस को कहा शुक्रिया

    बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने हाल में अपनी वेब सीरीज 'ब्रीद: इंटो द शैडोस'से अपना डिजिटल डेब्यू किया है। इस सीरीज को खूब सराहा जा रहा है, सोशल मीडिया पर अभिषेक की परफॉरमेंस को खूब पसंद किया जा रहा है। ऐसे में उन्होंने अपने फैंस के साथ एक नोट शेयर किया।

    इस नोट में उन्होंने बताया कि वो अच्छा रिस्पोंस देख कर बेहद खुश हैं। उन्होंने अपने डायरेक्टर, साथ काम करने वाले सभी एक्टर्स की तारीफ की। ब्रीद के लेखकों के काम को सराहा। देखिये अभिषेक बच्चन का पोस्ट-

    बता दें, साइकोलॉजिकल थ्रिलर शो ब्रीद की शुरुआत साल 2018 में हुई थी। इस शो में आर माधवन ने लीड रोल निभाया था। अब इसके नए सीजन में अभिषेक बच्चन नजर आये हैं। इस नई सीरीज में अभिषेक अपनी खोई हुई बेटी को तलाश रहे हैं जिसके लिए उन्हें बहोत कुछ करना पड़ता है। इस सीरीज में अभिषेक के साथ नित्या मेनन, अमित साध जैसे कलाकार लीड में हैं। फ़िलहाल सीरीज को ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है।