दिनेश विजान की 'दसवी' में भ्रष्ट राजनेता का किरदार निभाएंगे अभिषेक बच्चन

    दिनेश विजान की 'दसवी' में भ्रष्ट राजनेता का किरदार निभाएंगे अभिषेक बच्चन

    दिनेश विजान की 'दसवी' में भ्रष्ट राजनेता का किरदार निभाएंगे अभिषेक बच्चन

    अभिषेक बच्चन शानदार कलाकार हैं। शुरुआती समय में बेशक उन्हें कुछ अच्छे मौके नहीं मिले, लेकिन अब वो लगातार एक के बाद एक फ़िल्में बना रहे हैं। अभिषेक डिजिटल स्पेस को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। इसलिए आगे आने वाले वक़्त में वो कुछ नए किरदारों के साथ OTT प्लेटफार्म पर नज़र आ रहे हैं। इसके आलावा अभिषेक पास दिनेश विजान की ‘दसवी’ भी है।

    लॉकडाउन के दौरान फिल्म ‘दसवी’ सुर्ख़ियों में आई थी। ये एक भ्रष्ट पॉलिटिशियन की कहानी होती है जो अनपढ़ होता है। ये किरदार अभिषेक को काफी समय पहले ही ऑफर कर दिया गया था। अब अभिषेक जल्द ही इस फिल्म का काम शुरू करने वाले हैं।

    ‘दसवीं' में अभिषेक एक ऐसे लालची, भ्रष्ट पॉलिटिशियन का किरदार निभाएंगे जिसकी जिंदगी जेल जाने के बाद बदल जाती है। वो देश का मुख्यमंत्री बनता है, आगे चल कर अपनी दसवी की परीक्षा भी देता है। इस फिल्म में यामी गौतम एक जेलर के किरदार होंगी और एक्ट्रेस निमरत कौर अभिषेक की पत्नी की भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म को तुषार जलोटा डायरेक्ट कर सकते हैं।

    वैसे बता दें, अभिषेक बच्चन डिजिटल प्लेटफार्म पर कमाल कर रहे हैं। वेब सीरीज ब्रीद में अभिषेक की परफॉरमेंस को खूब पसंद किया गया था। अब वो जल्द ‘लूडो’ और ‘द बिग बुल’ में नज़र आने वाले हैं। ये दोनों ही फ़िल्में OTT पर रिलीज़ हो रही हैं।