Oscars 2019: पीरियड्स पर बनी इस छोटी सी फिल्म ने जीत डाला ऑस्कर, जानिए क्या है ख़ास बातें !

    पीरियड्स पर बनी इस छोटी सी फिल्म ने जीत डाला ऑस्कर

    Oscars 2019: पीरियड्स पर बनी इस छोटी सी फिल्म ने जीत डाला ऑस्कर, जानिए क्या है ख़ास बातें !

    अक्षय कुमार की फिल्म ‘पैड मैन’ को लोगों ने बहुत सराहा था क्योंकि ये फिल्म पीरियड्स पर बात करती थी। गांवों की महिलाओं को पीरियड्स के दौरान जिन समस्याओं का सामना करना पड़ता है, ‘पैड मैन’ उनके बारे में बनी एक अच्छी फिल्म थी।

    लेकिन क्या आपको पता है कि ग्रामीण महिलाओं और पीरियड्स को लेकर भारत पार एक डॉक्युमेंट्री भी बनी है और इसने ऑस्कर अवार्ड भी जीत लिया है ? अगर नहीं, तो ये जागने का वक़्त है। इस शॉर्ट डॉक्युमेंट्री का नाम है ‘पीरियड. एंड ऑफ़ सेंटेंस’ (Period. End of Sentence)।

    आइए आपको इस के बारे में वो बातें बताते हैं जो आपको ज़रूर जाननी चाहिए: 

    1. ‘पीरियड. एंड ऑफ़ सेंटेंस’ दिल्ली के नज़दीक, उत्तरप्रदेश के एक क़स्बे हापुड़ की कहानी है। गांव में रहने वाली महिलाओं को पीरियड्स में जिन समस्याओं का सामना करना पड़ता है, फिल्म उनपर बात करती है। इस गांव में महिलाओं को काफी समय तक सेनेटरी पैड्स के बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी और इसकी वजह से उन्हें हेल्थ से जुड़ी समस्याएँ होती थीं।

    2. गांव में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगने के बाद उन्हें समझ आया कि ये चीज़ क्या है। महिलाओं ने न सिर्फ पैड्स इस्तेमाल करने शुरू किए, बल्कि उन्होंने पैड्स बनाने का उद्योग भी शुरू किया जिससे उनकी आर्थिक स्थिति भी सुधरी। उनके पैड्स का ब्रांड नेम रखा गया ‘फ्लाई’।

    3. डॉक्युमेंट्री में बताया गया है कि, गांव में सेनेटरी पैड्स वेंडिंग मशीन लगाने का खर्च कैलिफ़ोर्निया के हाई-स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों के जुटाए पैसे से किया गया था।

    4. इस फिल्म को भारतीय मूल की गुनीत मोंगा ने बनाया है और इसका डायरेक्शन किया है ईरानी मूल की रायका ज़ेह्ताबची ने। फिल्म को 91वें एकेडमी अवार्ड्स में ऑस्कर से सम्मानित किया गया है।

    5. ‘पीरियड. एंड ऑफ़ सेंटेंस’ पॉपुलर ऑनलाइन प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। 36 मिनट की ये छोटी सी डॉक्युमेंट्री बहुत काम की है।