अली फज़ल ने मालदीव में किया ऋचा को शादी के लिए प्रोपोज, इस दिन बज सकती है शहनाई

    अली फज़ल ने मालदीव में किया ऋचा को शादी के लिए प्रोपोज,

    अली फज़ल ने मालदीव में किया ऋचा को शादी के लिए प्रोपोज, इस दिन बज सकती है शहनाई

    अली फज़ल और ऋचा चड्ढा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब खबरे हैं कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिपोर्ट्स की माने तो अली ने मालदीव की खूबसूरत वादियों में ऋचा को शादी के लिए प्रोपोज किया कर दिया है और ऋचा ने भी बिना देरी किये शादी के लिए हां कह दिया। दोनों 15 अप्रैल को शादी कर सकते हैं।

    अली फज़ल ने मालदीव में किया ऋचा को शादी के लिए प्रोपोज, इस दिन बज सकती है शहनाई

    बताया जा रहा है कि ऋचा और अली की शादी के चार फंक्शन दिल्ली और मुंबई में होंगे। इस शादी में दोनों के परिवारवाले और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे। शादी के बाद मुंबई में दोस्तों के लिए एक ग्रैंड पार्टी का भी आयोजन किया जायेगा।

    बता दें, ऋचा और अली की मुलाकात साल 2013 में आई फिल्म फुकरे के दौरान हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर रिश्ता प्यार में बदल गया। तब से दोनों के दूसरे के साथ रिलेशन में हैं और खुश हैं। अब दोनों की शादी का इंतजार हो रहा है।