गौरव चोपड़ा ने 2 हफ़्तों बाद बेटे को लगाया गले, एक्स गर्लफ्रेंड नारायणी शास्त्री ने दिया ये रिएक्शन

    गौरव चोपड़ा ने 2 हफ़्तों बाद बेटे को लगाया गले

    गौरव चोपड़ा ने 2 हफ़्तों बाद बेटे को लगाया गले, एक्स गर्लफ्रेंड नारायणी शास्त्री ने दिया ये रिएक्शन

    टीवी एक्टर  गौरव चोपड़ा के लिए ये साल ख़ुशी और बहुत बड़े दुख से भरा रह। लगभग 10 दिन के अंतराल में माँ पिता का साथ छुट गया। और कुछ ही दिनों में बेटे के जन्म ने इतने बड़े दुख को ख़ुशी में बदल दिया। गौरव अब अपना ज़्यादातर समय अपने बेटे के साथ बिताते हैं जिसका नाम उन्होंने प्रिंस चोपड़ा रखा है। अब गौरव दो हफ़्तों बाद अपने बेटे से मिले हैं जिसकी ख़ुशी उनके नए सोशल मीडिया पोस्ट पर साफ़ देखी जा सकती है।

    गौरव ने बेटे प्रिंस को गोद में लेते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे नन्हें प्रिंस ने पापा की टी-शर्ट अपने हाथों से पकड़ी हुई है। वहीं गौरव भी बेटे को दो हफ़्तों बाद गोद में खिलाकर बेहद खुश नज़र आ रहे हैं। गौरव की इस पोस्ट पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड नारायणी शास्त्री ने दिल का रिएक्शन दिया है!  देखिये-

    बता दें, 19 अगस्त को गौरव चोपड़ा की माँ का निधन हो गया था और 29 अगस्त को पिता दुनिया छोड़ गए। अचानक माता-पिता साथ छूटने से गौरव बुरी तरह से टूट गए थे। लेकिन फिर बेटे प्रिंस के जन्म ने जैसे उन्हें वापस खुश कर दिया हो। गौरव के लिए पेरेंट्स को भूलना नामुकिन होगा लेकिन बेटे को देखने के बाद उनका दर्द थोड़ा कम जरुर हो गया होगा।