इंद्रनील सेनगुप्ता और बरखा बिष्ट के रिश्ते में दरार? एक्टर ने एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर की खबर पर कह दी ये बात

    इंद्रनील सेनगुप्ता और बरखा बिष्ट के रिश्ते में दरार?

    इंद्रनील सेनगुप्ता और बरखा बिष्ट के रिश्ते में दरार? एक्टर ने एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर की खबर पर कह दी ये बात

    इंद्रनील सेनगुप्ता और बरखा बिष्ट टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल में से एक हैं। कई पब्लिक इवेंट, सोशल मीडिया पोस्ट में दोनों को साथ देखा जाता रहा है। लेकिन पिछले दिनों खबर सामने आई थी कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इंद्रनील पर एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर की खबर सामने आई थी। बताया गया। एक्टर का नाम उनकी बंगाली फिल्म की को-स्टार के साथ जुड़ रहा है।

    इंद्रनील पर उनकी बंगाली फिल्म की को-स्टार ईशा सहा को डेट करने का आरोप है।  दोनों फ़रवरी महीने से साथ में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। अब हाल में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में इंद्रनील ने इन ख़बरों को गलत, बकवास बताया है। उन्होंने कहा - 'मैंने मेरी और बरखा की शादी को लेकर अफवाह सुनी है। और मुझे पता था कि वे मीडिया में छा जाएंगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।’ उन्होंने अपने अफेयर की खबर पर कहा- 'मैंने ये भी सुना है। लेकिन ऐसा होने के लिए मुझे कोलकाता जाना होगा, सही? मैं आखिरी बार फरवरी में कोलकाता गया था।'

    वहीं जब एक्ट्रेस ईशा साहा से बात की गई तो उन्होंने भी अफेयर की खबर को गलत बताया। ईशा ने कहा फिल्म के एक्टर, डायरेक्टर के साथ नाम जुड़ना उनके लिए नई बात नहीं है। उनके साथ पहले भी ऐसा हो चुका है। अब वो समझ गई है कि इन मामलों को कैसे संभाला जाना चाहिए।


    बता दें, इंद्रनील और बरखा स्टारप्लस के शो ‘प्यार के दो नाम एक राधा एक श्याम’ में लीड एक्टर्स के तौर पर नज़र आये थे। इसी दौरान दोनों के प्यार की शुरुआत हुई। दोनों ने साल 2008 में अपने परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली और आज एक 9 साल की बेटी के पेरेंट्स हैं। फ़िलहाल इस पूरे मामले पर बरखा की तरफ से कोई सफाई सामने नहीं आई है।