करण सिंह ग्रोवर स्टार प्लस के इस नए टीवी सीरियल में आ सकते हैं नज़र

    करण सिंह ग्रोवर स्टार प्लस के इस नए टीवी सीरियल में आ सकते हैं नज़र

    करण सिंह ग्रोवर स्टार प्लस के इस नए टीवी सीरियल में आ सकते हैं नज़र

    करण सिंह ग्रोवर को स्क्रीन पर देखने उनके फैंस के लिए किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं होता। लंबे इंतजार के बाद करण को कसौटी जिंदगी की 2 में मिस्टर बजाज के किरदार में देखने का मौका मिला था। इस शो में उनका लुक और रोल दोनों पॉपुलर हुआ। एरिका के साथ उनकी जोड़ी को भी ऑडियंस ने खूब प्यार दिया। लेकिन जल्द ही इस सीरियल से उनका नाम हट गया। अब खबर आ रही है कि करण वापस टीवी सीरियल में नज़र आने वाले हैं। नहीं, ये कसौटी नहीं बल्कि स्टारप्लस का नया शो है जिसके लिए उन्हें अप्रोच किया गया है।

    करण सिंह ग्रोवर स्टार प्लस के इस नए टीवी सीरियल में आ सकते हैं नज़र

    पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबित करण को एक नए शो के लिए अप्रोच किया गया है। फ़िलहाल इस शो से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें, करण लंबे समय से स्क्रीन से गायब हैं। हालांकि, उन्हें कुछ समय के लिए मिस्टर बजाज के रोल में देखा गया था। अब वो फिर स्क्रीन से गायब हो गए हैं। उम्मीद है इस नए शो से करण लंबे समय के लिए स्क्रीन पर वापसी कर पाए।