राजकुमार राव ने शेयर किया गर्लफ्रेंड पत्रलेखा का पुराना ऑडिशन टेप, कहा 'लड़की बहोत टैलेंटेड है'

    राजकुमार राव ने शेयर किया गर्लफ्रेंड पत्रलेखा का पुराना ऑडिशन टेप

    राजकुमार राव ने शेयर किया गर्लफ्रेंड पत्रलेखा का पुराना ऑडिशन टेप, कहा 'लड़की बहोत टैलेंटेड है'

    बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की लेडी लव पत्रलेखा शानदार एक्ट्रेस हैं। उन्होंने फिल्म सिटीलाइट से अपनी फ़िल्मी जर्नी शुरू की जिसमें उन्हें खूब पसंद किया गया। डेब्यू के बाद फिल्म लव गेम्स और नानू की जानू में भी उनकी परफॉरमेंस को खूब सराहा गया। वेब सीरीज 'बोस: डेड/ अलाइव और बदनाम गली में भी वो नजर आ चुकी हैं।

    फैंस की तरफ बॉयफ्रेंड राजकुमार राव की नज़रों में भी वो एक शानदार एक्ट्रेस हैं। इसलिए उन्होंने पत्रलेखा का एक पुराना ऑडिशन टेप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इस ऑडिशन टेप में पत्रलेखा की इंटेंस परफॉरमेंस देखने लायक बनती हैं। उन्होंने इस ऑडिशन टेप में भी जैसे इमोशन भर दिए हैं।

    देखिये-

    बता दें, राजकुमार से पहले खुद पत्रलेखा ने ये टेप अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। उन्होंने बताया कि ये पुराना ऑडिशन टो उन्हें अपने फ़ोन गैलरी में मिला है जो आज के टाइम से काफी मिलता जुलता है। इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए राजकुमार ने लिखा ‘मुझे तो पहले से पता था ये लड़की बहोत टैलेंटेड हैं’ राजकुमार और पत्रलेखा कुछ सालों से साथ हैं। दोनों एक दूसरे के काम को सराहाते हैं और सपोर्ट करते थे।