रणवीर सिंह की डेब्यू फिल्म 'बैंड बाजा बारात' का ऑडिशन वीडियो हो रहा है वायरल, देखें

    रणवीर सिंह की डेब्यू फिल्म 'बैंड बाजा बारात' का ऑडिशन वीडियो हो रहा है वायरल

    रणवीर सिंह की डेब्यू फिल्म 'बैंड बाजा बारात' का ऑडिशन वीडियो हो रहा है वायरल, देखें

    रणवीर सिंह शानदार एक्टर हैं। फिल्मों में उनकी एक्टिंग और एनेर्जी देखने के बाद हर कोई उनका फैन हो जाता है। रणवीर ने साल 2010 में आई फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था और अभी तक छाये हुए हैं। अपने 10 के करियर में कई शानदार फ़िल्में, परफॉरमेंस दे चुके रणवीर का अब पहला ऑडिशन वीडियो वायरल हो रहा है।

    रणवीर सिंह की डेब्यू फिल्म 'बैंड बाजा बारात' का ऑडिशन वीडियो हो रहा है वायरल, देखें

    रणवीर फिल्म बैंड बाजा बारात के लिए सेलेक्ट हुए थे। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा उनकी हीरोइन थीं। अब इसी फिल्म का एक ऑडिशन वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रणवीर फिल्म का एक सीन करते नज़र आ रहे हैं। खास बात ये है कि ये ऑडिशन कोई और नहीं बल्कि भूमि पेडनेकर ले रही हैं। देखिये वीडियो-

    बता दें, भूमि फिल्मों में कदम रखने से पहले भूमि यशराज फिल्म्स में कास्टिंग डायरेक्टर थीं। उस दौरान भूमि ने कई एक्टर्स को कास्ट किया था। रणवीर भी उसमें से के थे। रणवीर के ऑडियंस में जिस लड़की की आवाज सुनाई दे रही है वो भूमि हैं जो आज खुद एक सफल एक्ट्रेस हैं। वहीं रणवीर अपनी पहली फिल्म के ऑडिशन से ही सभी के फेवरेट बन गये थे। उनकी परफॉरमेंस शानदार थी।

    इस फिल्म के बाद रणवीर ने कई सफल फ़िल्में दी और अब कपिल देव की बायोपिक 83 के रिलीज़ होने का इंतजार हो रहा है।