सोनू सूद के नाम एक और सम्मान, चुनाव आयोग ने चुना पंजाब का आइकॉन

    सोनू सूद के नाम एक और सम्मान, चुनाव आयोग ने चुना पंजाब का आइकॉन

    सोनू सूद के नाम एक और सम्मान, चुनाव आयोग ने चुना पंजाब का आइकॉन

    बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को लॉकडाउन में उनके अच्छे काम के लिए खूब सराहा गया गया था। देश में ही नहीं उनके काम को यूएन ने भी सम्मानित किया था। अब उन्हें एक और बड़ा सम्मान मिल गया है। उन्हें भारतीय निर्वाचन आयोग ने पंजाब राज्य का 'आइकॉन' नियुक्त किया है। इसकी जानकरी अधिकारिक तौर पर दी है। अब सोनू सूद चुनाव संबंधित जागरूकता फैलाने का काम करेंगे। इस सम्मान के मिलने पर एक्टर ने आभार जताया है!

     बता दें, सोनू सूद खुद पंजाब के मोगा के रहने वाले हैं। मोगा से निकल कर उन्होंने बतौर एक्टर मुंबई में अपनी पहचान बनाई। कई साउथ फिल्मों में काम किया। लेकिन उन्हें जितनी प्रसिद्धि फिल्मों में हीरो बनने से नहीं मिली उससे कई ज्यादा लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने से मिली। सोनू सूद ने न सिर्फ हजारों मजदूरों के लिए बसों की व्यवस्था कर उन्हें घर पहुंचाया बल्कि कईयों के घर में खाना पहुंचाया, पुलिस वालों के रहने ठहरने का बंदोबस्त किया। लॉकडाउन के कारण जिसका बिज़नस ठप्प हो गया था उन्हें काम दिलाया। किसानों की मदद के लिए सामने आये। सोनू अपने इन्हीं कार्यों की वजह से अब देश के हीरो बन चुके हैं और उन्हें पंजाब का आइकॉन बनाया जाना एक बड़ी उपलब्धि है।