सुमीत व्यास और एकता कौल ने शेयर की बेटे की पहली तस्वीर, बेहद क्यूट नन्हा वेद

    सुमीत व्यास और एकता कौल ने शेयर की बेटे की पहली तस्वीर

    सुमीत व्यास और एकता कौल ने शेयर की बेटे की पहली तस्वीर, बेहद क्यूट नन्हा वेद

    क्टर सुमीत व्यास और एकता कौल हाल में एक प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बने हैं। दोनों ने इस नन्हे मेहमान का नाम वेद रखा है। वेद के जन्म के बाद अक्सर सुमीत और एकता अपने इस लाडले के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं। लेकिन अब पहली बार दोनों ने अपने बेटे का चेहरा दुनिया को दिखाया है।

    एकता ने एक तस्वीर शेयर करते हुए हुए बताया ‘एक माँ होना आसान काम नहीं है, लेकिन यह निश्चित रूप से सबसे अच्छा काम है। और इससे बड़ा सम्मान, प्यार और आशीर्वाद नहीं है।‘ देखिये एकता और सुमीत के इस लाडले को-

    सुमीत अक्सर अपने बेटे वेद की वीडियो तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इन दिनों सबसे अच्छा टाइम वो अपने बेटे के साथ बिता रहे हैं। उसके साथ खेल रहे हैं, उसे बढ़ा होता हुआ देख रहे हैं। वेद के जन्म के बाद उनका परिवार बेहद खुश है।

    बता दें, कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद एकता और सुमीत ने सितंबर 2018 में शादी कर ली थी। शादी के करीब दो साल बाद उनकी जिंदगी में वेद का जन्म हुआ है जिससे दोनों का परिवार बेहद खुश है और अपने नन्हें मेहमान वेद के साथ समय बिताने में बिजी है।