कोरोना काल में मदद के लिए आगे आये विवेक ओबेरॉय, ऑक्सीजन मैन रिलीफ फंड में डोनेट किए 25 लाख रुपये

    विवेक ओबेरॉय ने ऑक्सीजन मैन रिलीफ फंड में डोनेट किए 25 लाख रुपये

    कोरोना काल में मदद के लिए आगे आये विवेक ओबेरॉय, ऑक्सीजन मैन रिलीफ फंड में डोनेट किए 25 लाख रुपये

    कोरोना काल में बॉलीवुड सेलेब्स हर मुमकिन मदद कर रहे हैं। सोनू सूद, सलमान खान, अक्षय कुमार के साथ एक्टर विवेक ओबेरॉय भी मदद करने में जुटे हुए हैं। विवेक हिंदी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं। अब हाल में उन्होंने डॉ विवेक बिंद्रा के साथ मिलकर ‘आई एम ऑक्सीजन मैन रिलीफ फंड की पहल की है। इसके जरिये जरुरतमंदों तक ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। लेकिन ये बात कम ही लोग जानते हैं कि खुद विवेक ओबेरॉय ने ऑक्सीजन मैन रिलीफ फंड में  25 लाख रुपये डोनेट किये हैं।

    इस बात का खुलासा उनके साथी डॉ विवेक बिंद्रा ने आय एम ऑक्सीजन मैन के लिए एक इवेंट के दौरान किया। डॉ ने बताया कि विवेक ने बिना किसी को पता लगे इस बड़े काम में 25 लाख जैसी बड़ी रकम दान में दे दी थी।

    इस महामारी काल में विवेक ओबेरॉय लोगों तक मदद पहुंचाने में कोई कसार नहीं छोड़ रहे हैं। वो ध्यान रख रहे हैं कि कोरोना से पीड़ित लोगों को जरुरी मेडिकल सुविधाएं मिले।  आय एम ऑक्सीजन मैन के फंड से दिल्ली में 200 बिस्तरों वाला एक मुफ्त कोविड हॉस्पिटल शुरू किया गया, जो पहले ही 1000 से अधिक लोगों की जान बचा चुका है। विवेक और डॉ बिंद्रा के साथ मिलकर भारत में आने वाली तीसरी लहर से निपटने की तैयारी में हैं।


    बता दें, इसके अलावा विवेक सामाजिक कार्यों से जुड़े रहते हैं। कैंसर मरीजों को लिए भी एक्टर ने बहुत कुछ किया है। ऐसे में अब उनका सारा ध्यान कोरोना को देश से बाहर करना और लोगों तक मदद पहुंचाना है।