दिशा पाटनी के जन्मदिन पर उनके फैंस ने अनाथ बच्चों के साथ काटा केक, बांटा खाना

    दिशा पाटनी के जन्मदिन पर उनके फैंस ने अनाथ बच्चों के साथ काटा केक, बांटा खाना

    दिशा पाटनी के जन्मदिन पर उनके फैंस ने अनाथ बच्चों के साथ काटा केक, बांटा खाना

    बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की अच्छी फैन फॉलोइंग है। उनके काम को उनके फैंस बेहद सराहते हैं। यहां तक उनके जन्मदिन वाले दिन भी फैंस ने अपनी फेवरेट स्टार के लिए कुछ खास कर दिया। इस रविवार 13 जून को दिशा ने अपना 28 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस खास दिन को और खास बनाते हुए उनके फैंस ने उत्तर प्रदेश के रामपुर के एक NGO में जा कर दिशा के नाम का केक काटा और अनाथ बच्चों को खाना, जूस, चोकलेट आइसक्केरीम, केक के साथ बांटा। इसके अलावा जानवरों को खाना खिलाया गया और पेड़ भी लगाये गये! ये खबर दिशा के चेहरे पर जरुर मुस्कान ले आई होगी।

    वहीं दिशा ने भी अपना जन्मदिन जानवरों को खाना खिलाकर सेलिब्रेट किया। ये तो हम सभी ही जानते हैं कि दिशा को जानवरों से कितना प्यार और लगाव है। यहां कि उनक एक अलग इंस्टाग्राम अकाउंट है जहां वो जानवरों के साथ की तस्वीरें शेयर करती हैं। ऐसे में उन्होंने अपने जन्मदिन के दिन स्ट्रे एनिमल्स को खाना खिलाकर, उनके साथ समय बिता कर बिताया।

    बता दें, दिशा हाल में सलमान खान के साथ फिल्म ‘राधे’ में नज़र आई थी। फिल्म बेशक ऑडियंस को पसंद नहीं आ रही हो। लेकिन दिशा का काम और डांस फैंस ने खूब एंटरटेन किया। आने वाले दिनों में दिशा मोहित सूरी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘एक विलेन रीटर्नस  में नज़र आयेंगी।