काजल अग्रवाल की शादी की तस्वीरें आई सामने, गौतम किचलू संग लिए सात फेरे

    काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की शादी की तस्वीरें आई सामने

    काजल अग्रवाल की शादी की तस्वीरें आई सामने, गौतम किचलू संग लिए सात फेरे

    बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल मंगेतर गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बांध गई हैं। उन्होंने मुंबई के होटल में गौतम के साथ सात फेरे लिए। कोरोना की वजह से काजल की इस शादी में गिनती के मेहमान ही शामिल हुए थे। काजल और गौतम के परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार। काजल अपनी शादी में बेहद खुश थी।

    काजल ने लाल रंग का लहंगा, माथा पट्टी, कमरबंध, नथ, गले में खूबसूरत हार औउर बालों को खूबसूरत फूलों के गजरे से सजाया था। वहीं गौतम ने भी कलर कोआर्डिनेट करते हुए क्रीम रंग की शेरवानी पहनी थी। देखिये तस्वीरें-

    काजल की संगीत और हल्दी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। काजल अपनी संगीत सेरेमनी में जमदार नाची थीं। अब शादी के बाद वो खुश हैं।

     कुछ समय पहले ही काजल ने अपनी शादी का एलान किया था। उन्होंने एक अधिकारिक पोस्ट शेयर करेक बताया था कि वो गौतम किचलू से शादी कर रही हैं। गौतम पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। दोनों कुछ समय से एक दूसरे को जानते हैं। वहीं काजल भी सजाय देवगन के साथ सिंघम सहित कई हिंदी और तेलुगु, तमिल फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं।