रोहित शेट्टी के बाद अब एक्ट्रेस शगुफ्ता अली की मदद के लिए आगे आये अनुपम खेर, आनंद एल राय

    रोहित शेट्टी के बाद अब एक्ट्रेस शगुफ्ता अली की मदद के लिए आगे आये अनुपम खेर,

    रोहित शेट्टी के बाद अब एक्ट्रेस शगुफ्ता अली की मदद के लिए आगे आये अनुपम खेर, आनंद एल राय

    एक्ट्रेस शगुफ्ता अली की पिछले कुछ सालों से आर्थिक स्थिति ठीक नहीं। हाल में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी आर्थिक हालत के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि कैसे पिछले 4 सालों से वो मुश्किलों का सामना कर रही हैं। उनकी आर्थिक हालत इतनी बिगड़ गई कि सब सेविंग्स खर्च करने के बाद उन्हें अपनी कार और कीमती ज्वेलरी तक बेचनी पड़ी। कोरोना और लॉकडाउन ने उनकी स्थिति और बिगाड़ दी। शगुफ्ता की आर्थिक हालत के बारे में जब इंडस्ट्री के लोगों को पता चला तो एक्ट्रेस तक मदद पहुंचाई गई। अब मदद करने वालों में अनुमप खेर और डायरेक्टर आनंद एल राय का नाम भी शामिल हो गया है।

    रोहित शेट्टी के बाद अब एक्ट्रेस शगुफ्ता अली की मदद के लिए आगे आये अनुपम खेर, आनंद एल राय

    IFTDA के अध्यक्ष अशोक पंडित ने बताया कि एक्ट्रेस को इंडस्ट्री के लोगों से मदद मिली है। पंडित कहते हैं, “रोहित शेट्टी के बाद, मैं शगुफ्ता अली जी के लिए मदद मांगने के लिए और लोगों तक पहुंचा था। और मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि प्राइम फोकस के आनंद एल राय, अनुपम खेर, रमेश तौरानी, ​​सुनील बोहरा, शशि सुमीत, प्रियंका घटक, मनीष गोस्वामी और नरेश मल्होत्रा ​​​​सभी शगुफ्ता जी की मदद के लिए आगे आए हैं।“

    शगुफ्ता कैंसर से भी जंग लड़ रही हैं। वो डायबिटीज की भी मरीज है। ऐसे में आर्थिक हालत ने उनकी सभी उम्मीदों को मार दिया था। उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया कि अब वो पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफ़र करती हैं। उनकी ऐसी हालत के बारे में सुन सीरियल सांस में उनकी को-स्टार नीना गुप्ता, एक्टर सुमीत राघवान, 'सावधान इंडिया' होस्ट सुशांत सिंह और रोहित शेट्टी ने आर्थिक मदद पहुंचाई थी। अब उन्हें कई लोगों से मदद मिल चुकी है। ऐसे में वो जल्द अपना ईलाज शुरू करवाएंगी।