विवेक ओबेरॉय की फिल्म से डेब्यू कर रही श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी, पोस्टर आया सामने

    विवेक ओबेरॉय की फिल्म से डेब्यू कर रही श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी

    विवेक ओबेरॉय की फिल्म से डेब्यू कर रही श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी, पोस्टर आया सामने

    टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी अब अपना फ़िल्मी डेब्यू करने जा रही हैं। पलक की पहली फिल्म का एलान हो गया है। वो 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' में लीड किरदार निभाती नज़र आयेंगी। पलक विवेक ओबेरॉय के प्रोडक्शन तले डेब्यू करने जा रही है। इस बात की जानकारी खुद विवेक ने ट्विटर पर दी है।

    विवेक ओबेरॉय पलक का इंट्रोडक्शन देते हुए लिखते हैं- ‘ये है हमारी मिस्ट्री गर्ल, हमें पलक तिवारी को रोजी के रोल में लॉन्च कर खुशी हो रही है। हमारी हॉरर थ्रिलर फ्रेंचाइजी गुरुग्राम की सच्ची कहानियों पर बेस्ड है। इसे विशाल मिश्रा ने डायरेक्ट किया है।

    फिल्म के दो पोस्टर सामने आये हैं। दोनों पोस्टर में पलक खूबसूरत लग रही हैं। इन्हें देख कर लग रहा है जैसे फिल्म में पलक कॉल सेंटर में काम करती नज़र आ रही हैं। रोज़ी के पोस्टर देखने के बाद ये एक थ्रिलर फिल्म लग रही है। फिल्म डायरेक्शन विशाल मिश्रा कर रहे हैं। वहीं विवेक ओबेरॉय फिल्म प्रेजेंट का रहे हैं।


    बता दें, पिछले कुछ समय से चर्चा चल रही थी कि पलक तिवारी माँ श्वेता तिवारी की तरफ एक्टिंग में करियर बना सकती हैं। पलक को पहले भी फ़िल्में ऑफर होती रही हैं लेकिन अब वो अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। वो रोज़ी से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत कर रही हैं।