खतरों के खिलाड़ी 10: अदा खान ने रोहित शेट्टी को इस बात के लिए कहा थैंक्यू!

    खतरों के खिलाड़ी 10: अदा खान ने रोहित शेट्टी को इस बात के लिए कहा थैंक्यू!

    खतरों के खिलाड़ी 10: अदा खान ने रोहित शेट्टी को इस बात के लिए कहा थैंक्यू!

    रियेलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का 10वां सीजन इन दिनों बुल्गेरिया में शूट हो रहा है। एडवेंचर से भरे इस शो के कंटेस्टेंट समय समय पर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज भी शेयर कर रहे हैं। हालांकि वो सिर्फ अपने मस्ती के पलों की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं न कि खतरनाक स्टंट्स की।

    लेकिन रोहित शेट्टी इन कंटेस्टेंट्स के लिए बिलकुल सही मेंटर हैं और वो उनका हमेशा शो में विश्वास बढ़ाते रहते हैं। ऐसी ही एक कंटेस्टेंट अदा खान ने रोहित शेट्टी के साथ फोटो शेयर की और लिखा, ''आपने हमें हमारा डर दूर करने के लिए मोटिवेट किया, थैंक्यू रोहित सर।''

    इसी पोस्ट में अदा की एक और फोटो है जिसमें वो धर्मेश, करन पटेल, करिश्मा तन्ना, अमृता खानविल्कर, मलिश्का, तेजस्वी और भारती सिंह के साथ नजर आ रही हैं।

    भारती और उनके पति हर्ष पिछली बार भी खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा थे और उन्हें फन एलीमेंट के तौर पर इस साल भी रखा गया है। वहीं रोहित शेट्टी ने भी शो से जुड़ी तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो एक स्टंट के दौरान सेफ्टी मेजर्स की एक झलक दे रहे हैं।