ये 6 केस गवाह हैं कि आदित्य पंचोली बॉलीवुड की विवाद मैगनेट हैं !

    ये 6 केस गवाह हैं कि आदित्य पंचोली बॉलीवुड की विवाद मैगनेट हैं !

    आदित्य पंचोली आये दिन अलग-अलग कारणों की वजह से विवादों में छाए रहते हैं। आदित्य, जिन्हें बॉलीवुड में नेगेटिव किरदार निभाने के लिए जाना जाता है, हमेशा किसी ना किसी से लड़ाई के लिए खबरों में आते रहते हैं। उनपर कई लोगों ने बड़े-बड़े आरोप लगाये हैं, जिनका शायद आदित्य पर कोई असर नहीं पड़ता। लम्बे समय से बड़े परदे से गायब आदित्य का नाम अनगिनत विवादों में आया है। जिनमें से कुछ गंभीर विवादों के बारे में आज हम आपको बता रहे हैं -

    1. कार मैकेनिक से झगड़ा

    हाल ही में, आदित्य पंचोली के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एक कार मैकेनिक ने शिकायत दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि कार रिपेयरिंग के रुपये 2,82,158 मांगे तो आदित्य ने उस कार मैकेनिक को जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद कार मैकेनिक ने शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले की जांच अभी चल रही है।

    ये 6 केस गवाह हैं कि आदित्य पंचोली बॉलीवुड की विवाद मैगनेट हैं !

    2. पड़ोसी से झगड़ा

    साल 2013 में आदित्य पंचोली के पड़ोसी ने उनकी शिकायत पुलिस में की थी क्योंकि आदित्य ने उनकी नाक तोड़ दी थी। प्रतीक नीरज पसरानी नाक के पड़ोसी की जगह पर आदित्य के एक मेहमान ने अपनी गाड़ी पार्क कर दी थी। उसे हटाने के लिए आदित्य और प्रतीक में बहस हो गयी और ये बहस इतनी बढ़ गयी कि आदित्य ने प्रतीक पर हाथ उठा दिया।

    3. कंगना रनौत के साथ झगड़ा

    कंगना रनौत के साथ रिशत में रहते हुए आदित्य पंचोली ने उनके साथ काफी बदसुलूकी की थी। कंगना ने एक टीवी इंटरव्यू में अभिनेता आदित्य पंचोली पर आरोप लगाया था कि आदित्य ने उनका शारीरिक और मानसिक रूप से शोषण किया, उनके साथ मारपीट की और फिर उनको घर में बंद कर दिया था।

    ये 6 केस गवाह हैं कि आदित्य पंचोली बॉलीवुड की विवाद मैगनेट हैं !

    4. पूजा बेदी की नौकरानी का रेप

    एक समय पर पूजा बेदी और आदित्य पंचोली रिश्ते में थे। तब पूजा ने आदित्य पर अपनी नाबालिक काम वाली का रेप करने का इल्ज़ाम लगाया था। खबर के मुताबिक तब आदित्य ने कहा कि उन्होंने लड़की की मर्ज़ी से ही उसके साथ संबंध बनाया था। बाद में वे आरोपी घोषित किये गये थे। इसके बाद पूजा ने उनसे अपना रिश्ता तोड़ दिया था।

    5. एयरलाइन के स्टाफ के साथ झगड़ा

    साल 2011 में आदित्य ने कथित रूप से एक एयरलाइन के क्रू और को-पायलट के साथ झगड़ा किया था। झगड़ा तब शुरू हुआ जब एयरलाइन ने खराब मौसम की जानकारी दी। खबर के मुताबिक आदित्य ने एक क्रू मेम्बर को धक्का भी मारा था। एयरलाइन के मेम्बर्स ने आदित्य को शांत करने की कोशिश की लेकिन आदित्य उन्हें गालियां देते रहे और चिल्लाते रहे।

    ये 6 केस गवाह हैं कि आदित्य पंचोली बॉलीवुड की विवाद मैगनेट हैं !

    6. पब में लड़ाई

    साल 2015 में जुहू के पब के एक बाउंसर को कथित रूप से मारा था। खबर है कि आदित्य नशे की हालत में पब के डीजे से अंग्रेजी के बजाए हिंदी गाना चलाने के लिए कह रहे थे और इसी के साथ उनकी लड़ाई को हो और वे गालियां देने लगे। इसके बाद आदित्य को एक सिक्यूरिटी वाला बाहर ले जाने लगा और तभी उन्होंने कथित रूप से उस सिक्यूरिटी वाले के सर पर अपने मोबाइल फ़ोन से वार कर दिया। उस समय पुलिस ने आदित्य को धमकी देने और हिंसा आदि के लिए गिरफ्तार किया था।