इन लोगों के साथ रहा है आशिकी 2 के एक्टर आदित्य रॉय कपूर का अफेयर !

    इन लोगों के साथ रहा है आशिकी 2 के एक्टर आदित्य रॉय कपूर का अफेयर !

    मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘आशिकी 2’ को शायद ही कोई भूल पाए। ये जमाने की नई लव स्टोरी थी, जिसे हर उम्र के लोगों ने पसंद किया था। आरोही और रोहित यानी अपनी श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म। जिसके बाद आज तक दोनों रुके नहीं। वैसे करियर के अलावा इनके लिंकअप्स और अफेयर की खबरे भी नहीं रुकी, जो आप तक अख़बारों की हैडलाइन बन रही हैं। हाल में श्रद्धा की शादी की खबरे उड़ी थी तो आदित्य का नाम नए लोगों के साथ जुड़ता ही रहता है।

    आदित्य की गिनती बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर्स में होती है। लड़कियों में उन्हें लेकर काफी क्रेज है। अबी ऐसे में इनके अफेयर्स की बातें न हो ये तो हो नहीं सकता। तो ये हैं वो एक्टर्स जिनके साथ रहा है आदित्य का अफेयर-

    अहाना देओल

    इन लोगों के साथ रहा है आशिकी 2 के एक्टर आदित्य रॉय कपूर का अफेयर !

    हेमा मालिनी और धर्मेन्द्र की बेटी अहाना देओल और आदित्य कभी रिलेशन में थे। ये तब की बात है जब दोनों ही फ़िल्मी दुनिया से दूर थे। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले दोनों का रिश्ता ख़त्म हो गया। वैसे अहाना का नाम तो रणवीर सिंह के साथ भी जुड़ा है।

    रिया चक्रवर्ती

    इन लोगों के साथ रहा है आशिकी 2 के एक्टर आदित्य रॉय कपूर का अफेयर !

    जलेबी जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बना चुकी रिया और आदित्य का अफेयर एक वक़्त खूब जोरो पर था। हालांकि दोनों ने इस रिश्ते पर कभी खुल कर बात नहीं की। लेकिन कुछ ही वक़्त में ये रिश्ता टूट गया। इसके पीछे की वजह आदित्य का अपनी फिल्म की को-स्टार श्रद्धा कपूर से नजदीकियां थीं।

    श्रद्धा कपूर

    इन लोगों के साथ रहा है आशिकी 2 के एक्टर आदित्य रॉय कपूर का अफेयर !

    आशिकी 2 में बतौर जोड़ी नज़र आये आदित्य और श्रद्धा की नजदीकियां किसी से छुपी नहीं थीं। दोनों को डिनर डेट, पार्टीज़, इवेंट पर साथ ही देखा जाता था। लेकिन अचानक दोनों का रिश्ता टूट गया। इसके पीछे की वजह तो कोई नहीं जानता लेकिन ऐसा कहा गया कि श्रद्धा और फरहान अख्तर की नजदीकियों के चलते ये रिश्ता खत्म हो गया।

    दीवा धवन

    इन लोगों के साथ रहा है आशिकी 2 के एक्टर आदित्य रॉय कपूर का अफेयर !

    पिछले साल सुपर मॉडल दीवा धवन ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी। जिसमें कोई उन्हें किस करते नज़र आ रहा है। इस फोटो के सामने आने के बाद ये कहा गया कि ये कोई और नहीं बल्कि आदित्य रॉय कपूर हैं।

    इन लोगों के साथ रहा है आशिकी 2 के एक्टर आदित्य रॉय कपूर का अफेयर !

    तब से दोनों के अफेयर की खबरे जोरो पर हैं। हालांकि, आदित्य अपने कई इंटरव्यू में बोल चुके हैं कि उनके बहुत से रिलेशनशिप रहे हैं। लेकिन वो किसी भी रिश्ते पर कमिटमेंट नहीं करना चाहते।