आदित्य रॉय कपूर और संजना संघी फिल्म ओम: द बेटल विदइन के शूट के लिए जाएंगे रूस

    आदित्य रॉय कपूर और संजना संघी फिल्म ओम के शूट के लिए जाएंगे रूस

    आदित्य रॉय कपूर और संजना संघी फिल्म ओम: द बेटल विदइन के शूट के लिए जाएंगे रूस

    आदित्य रॉय कपूर और संजना संघी की फिल्म ओम: द बेटल विदइन की शूटिंग इसी महीने होने वाली है। इस फिल्म का पोस्टर पिछले साल दिसंबर में आदित्य ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। फिल्म की शूटिंग फिलहाल इंडिया नहीं बल्कि रूस में होगी।

    ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, ''एक बबल बनाया जाएगा और हर जरूरी सावधानी बरती जाएगी। ये करीब 8-9 का शूट होगा।''

    इससे पहले दिसंबर में ही पहले शेड्यूल की शूटिंग शुरू हुई थी। संजना और आदित्य ने इसकी अपडेट इंस्टाग्राम पर दी थी। फिल्म ओम को कपिल वर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं। जबकि जी स्टूडियोज, अहमद खान और शायरा खान इसे मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। आदित्य ने इस फिल्म के लिए एक विलेन का सीक्वल छोड़ा था। वहीं फिल्म में आदित्य और संजना के अलावा जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे। वो आदित्य के पिता का रोल करने वाले हैं।