आदित्य रॉय कपूर ने रणवीर सिंह के लगाए 'गर्लफ्रेंड चुराने' के आरोप से किया इंकार, पेश की सफाई!

    आदित्य रॉय कपूर ने नहीं चुराई थी रणवीर सिंह की गर्लफ्रेंड

    आदित्य रॉय कपूर ने रणवीर सिंह के लगाए 'गर्लफ्रेंड चुराने' के आरोप से किया इंकार, पेश की सफाई!

    रणवीर सिंह ने 2017 में एक चौंकाने वाल खुलासा करते हुए बताया था कि कॉलेज के दिनों में उनकी एक गर्लफ्रेंड ने आदित्य रॉय कपूर के चक्कर में, उनसे ब्रेकअप कर लिया था। मतलब इन शॉर्ट, रणवीर सिंघ ने आदित्य पर गर्लफ्रेंड चुराने का आरोप लगाया था! अब मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मलंग’ एक्टर आदित्य ने रणवीर के इस ‘संगीन’ इल्ज़ाम का जवाब देते हुए एक पॉपुलर चैट शो पर कहा है कि ये थोड़ी गलतफहमी है और उन्होने रणवीर की गर्लफ्रेंड नहीं चुराई, बल्कि उन्होने ने तो उस लड़की को रणवीर से अलग होने के 8 महीने के बाद डेट करना शुरू किया था।

    आदित्य ने ये भी कहा कि इस हार्टब्रेक की स्टोरी शेयर करते हुए रणवीर ‘ओवरड्रामेटिक’ हो रहे थे। आदित्य ने कहा, ‘शायद, मुझे नहीं पता उन्हें कैसा लगा। मैं तो 8 महीने बाद जाकर उसे डेट करना शुरू किया था।’

    आपको बता दें कि सेम चैट शो पर 3 साल पहले आदित्य के बारे में बात करते हुए रणवीर ने कहा था, ‘वो जूनियर कॉलेज में हर लड़की की फैंटेसी थे और उस लड़की की भी, जिसके लिए उस समय मैं पागल था, जो अब शादीशुदा है और उसका एक बच्चा है। 4-5 साल के अच्छे-खासे समय के लिए मैं उसके पीछे एकदम दीवाना था। और आखिरकार उसने मुझसे ब्रेकअप कर लिया और उसने ऐसा किसी आदित्य रॉय कपूर के लिए किया था।’