फिल्म 'मलंग' से रिलीज हुआ आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी और अनिल कपूर का फर्स्ट लुक

    'मलंग' से रिलीज हुआ आदित्य, दिशा पाटनी और अनिल कपूर का फर्स्ट लुक

    फिल्म 'मलंग' से रिलीज हुआ आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी और अनिल कपूर का फर्स्ट लुक

    मोहित सूरी की डायरेक्शन में बन रही रोमेंटिक-थ्रिलर फिल्म 'मलंग' के शुक्रवार को कुछ पोस्टर रिलीज हुए। हर एक पोस्टर में फिल्म में अलग अलग कैरेक्टर को दिखाया गया। सबसे पहले लीड एक्टर आदित्य रॉय कपूर को दिखाया गया। इसमें वो काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि जैसे उन्हें किसी तरह का बदला लेना है। आदित्य शर्ट लेस होकर काफी गुस्से में नजर आ।

    दिशा पाटनी

    दूसरा पोस्टर दिशा पाटनी का रिलीज हुआ। इसमें उनका क्लोजअप लुक दिखाया गया है। वो काफी मासूम नजर आ रही हैं। फिल्म में दिशा को आदित्य के प्यार के रूप में दिखाया जाएगा।

    अनिल कपूर

    अनिल कपूर का लुक भी सामने आया है। इस पोस्ट को देखकर लग रहा है कि वो फिल्म में विलेन हैं। उनकी हंसी और हाथ में रिवॉल्वर इस ओर ही इशारा करती है। उनका लुक दिखने में खतरनाक विलेन जैसा नहीं है, लेकिन वो किसी शातिर विलेन जैसे लग रहे हैं।

    मलंग में कुणाल खेमू भी अहम रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर 6 जनवरी 2020 को रिलीज होगा। जबकि ये फिल्म 7 फरवरी 2020 को रिलीज होगी।