किशोर कुमार की बायोपिक में मुख्य किरदार निभाएंगे अदनान सामी?

    किशोर कुमार की बायोपिक में मुख्य किरदार निभाएंगे अदनान सामी?

    किशोर कुमार की बायोपिक में मुख्य किरदार निभाएंगे अदनान सामी?

    किशोर कुमार बॉलीवुड के वो सिंगर हैं, जो इंडस्ट्री में अपनी आवाज़ से अमर हो गये। जिस तरह किशोर गाना गाया करते थे, उतना बढ़िया गायक हमें आज तक नहीं मिला। किशोर हम सभी के हर इमोशन से जुड़े रहे हैं। ख़ुशी, ग़म और मस्ती हर तरह के एहसास के लिए उन्होंने गाने गाये जो सदियों से हमारे हमसफर बने हुए हैं। किशोर दा का बॉलीवुड करियर जितना रंगीन था उनकी असल ज़िन्दगी भी उतनी ही दिलचस्प थी।

    एक सूत्र ने खुलासा किया है कि किशोर कुमार की बायोपिक बॉलीवुड में बनने की बात दोबारा शुरू हो गयी है और सिंगर अदनान सामी को इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाने के लिए ऑफर दिया गया है। सूत्र के मुताबिक, इस रोल को निभाने के लिए परफेक्ट इन्सान होंगे क्योंकि वे बढ़िया सिंगर होने के साथ-साथ कंपोजर और अच्छे एक्टर भी हैं।


    Adnan Sami To Play Kishore Kumar In His Biopic?

    खबर ये भी है कि अदनान सामी, फिल्म में खुद किशोर दा के कुछ गाने गायेंगे। अदनान को इस फिल्म का ऑफर रिएलिटी शो 'द वॉइस' में किशोर कुमार का एक गाना रीक्रिएट करने के बाद मिला, जिसकी खूब तारीफ हुई थी और ये परफॉरमेंस इन्टरनेट पर वायरल भी हो गयी थी।

    किशोर कुमार की बायोपिक बनाने को लेकर पहली बार चर्चा तब हुई थी जब डायरेक्टर अनुराग बसु ने एक्टर रणबीर कपूर के साथ इस फिल्म में काम करने का ऐलान किया था। हालाँकि कई कारणों के चलते वो प्रोजेक्ट नहीं बन पाया। अब इस नयी जानकारी के साथ हम सभी को अदनान और फिल्म के मेकर्स से औपचारिक ऐलान की उम्मीद है।