ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी का कार्ड वायरल, 40 साल पहले राजकपूर ने भेजा था इनविटेशन

    ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी का कार्ड वायरल

    ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी का कार्ड वायरल, 40 साल पहले राजकपूर ने भेजा था इनविटेशन

    बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के निधन के बाद सभी शोक में हैं। उनके करीबी सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर रहे हैं, श्रद्धांजलि दे रहे हैं। परिवार को यकीन ही नहीं हो रहा होगा सभी को हंसाने वाला चेहरा अब नहीं रहा। ऋषि दोबारा नज़र नहीं आयेंगे। ऋषि के जाने से नीतू कपूर का साथ उनसे झूठ गया है। 40 सालों की शादी और बरसों की दोस्ती यूं टूट गई।

    ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी का कार्ड वायरल, 40 साल पहले राजकपूर ने भेजा था इनविटेशन

    ऋषि के बीमारी के दिनों में नीतू उनके साथ उनकी हिम्मत बन कर खड़ी रहीं। अमेरिका में ईलाज के दौरान वो करीब एक साल उनके साथ रही, उनका ख्याल रखा। अब नीतू अपने उस पार्टनर को खूब याद करेंगी। ऐसे में ऋषि और नीतू के शादी के रिसेप्शन का कार्ड भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दोनों की शुरुआत लड़ाई-झगड़े से हुई। फिर दोस्त बने और फिर जीवन साथी। दोनों ने जनवरी 1980 को शादी कर ली थी। ऋषि और नीतू की शादी के रिसेप्शन कर कार्ड कुछ ऐसा था। देखिये-

    ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी का कार्ड वायरल, 40 साल पहले राजकपूर ने भेजा था इनविटेशन

    इस कार्ड में लिखा है कि मिस्टर और मिसेज राज कपूर बेटे ऋषि कपूर के शादी के रिसेप्शन में आप को आमंत्रित करते थे। ये रिसेप्शन एतिहासिक आरके स्टूडियो में हुआ था। ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने शादी से पहले और शादी के बाद भी कई फिल्मों में काम किया। दोनों की जोड़ी खूब पसंद की आती थी। अब नीतू अकेली हो गई हैं।

    बता दें, साल 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर के बारे में पता चला था। उन्होंने बिना देरी किये तुरंत न्यू यॉर्क के लिए फ्लाइट ली और अपना ईलाज करवाने लगे। इस बीच परिवार की सदस्य और खुद रणबीर गर्लफ्रेंड आलिया के साथ उनसे मिलने जाते रहे। क्रिसमस, न्यू ईयर इन सभी ने साथ में सेलिब्रेट किया। अब जब भी परिवार के साथ आएगा तो उसमें ऋषि कपूर की मौजूदगी जरुर याद आएगी।