अमिताभ बच्चन के बाद अभिषेक बच्चन को भी हुआ कोरोना, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

    अमिताभ बच्चन के बाद अभिषेक बच्चन को भी हुआ कोरोना

    अमिताभ बच्चन के बाद अभिषेक बच्चन को भी हुआ कोरोना, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

    बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बाद उनके बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी खुद अभिषेक ने ट्वीट करते हुए दी। अभिषेक ने बताया कि आज उनके पिता और खुद उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने बताया उन्हें इस वायरस के हल्के लक्षण थे जिसके बाद उनका टेस्ट पॉजिटिव आया। इस बात की जानकारी उन्होंने अथॉरिटी को दे दी है। उनके परिवार और स्टाफ का टेस्ट किया जा चुका है। अभिषेक ने लोगों से परेशान ना होने और शांति बनाये रखने की अपील की है। 

    कुछ ही देर पहले अमिताभ ने खुद को कोरोना होने की बात कही थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए अपने फैंस को जानकारी दी। फ़िलहाल दोनों मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में एडमिट है और इनका ईलाज जारी है।

    अमिताभ और अभिषेक बच्चन को कोरोना होने की खबर से इनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में सेलेब्स इनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। सोनम कपूर, राजकुमार राव, सोनू सूद, परेश रावल समेत कई कलाकारों ने ट्वीट कर उनके जल्द सलामती की दुआ मांगी है।