अर्जुन कपूर के बाद अब मलाइका अरोड़ा को भी हुआ कोरोना

    अर्जुन कपूर के बाद अब मलाइका अरोड़ा को भी हुआ कोरोना

    अर्जुन कपूर के बाद अब मलाइका अरोड़ा को भी हुआ कोरोना

    भारत में कोरोना के केस बढ़ते ही जा रहे हैं। न सिर्फ आम लोग बल्कि सेलेब्स भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। रविवार को ही अर्जुन कपूर ने बताया कि उन्हें कोरोना हो गया है और खबर आई है कि मलाइका अरोड़ा को भी कोरोना हो गया है। ईटाइम्स से खुद ये बात उनकी छोटी बहन अमृता अरोड़ा ने कंफर्म की है। हालांकि इसके अलावा अभी और अपडेट सामने नहीं आया है कि वो हम क्वारंटाइन हैं या उन्हें अस्पताल जाने की जरूरत है।

    अब फैंस तो यही कामना कर रहे हैं कि ये कपल जल्द ही ठीक हो जाए। अर्जुन कपूर ने अपने कोरोना होने की खबर पर कहा, ''ये जानकारी देना मेरी ड्यूटी है कि मैं कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव आया हूं। मुझे ठीक फील हो रहा है और मुझमें कोई लक्ष्ण नही हैं। मैं खुद को डॉक्टर्स और अथॉरिटीज की सलाह पर आइसोलेट कर लिया है और घर पर ही क्वांरटाइन रहूंगा। मैं एडवांस में ही सपोर्ट करने के लिए लोगों का धन्यवाद करता हूं और आने वाले दिनों में अपनी हेल्थ पर अपडेट देता रहूंगा। ये काफी अलग समय और मुझे उम्मीद है कि इस वायरस पर मानवता पर काबू पा लेगी। ढेर सारा प्यार अर्जुन।''

    वैसे इससे पहले फिल्म इंडस्ट्री में जया बच्चन को छोड़कर अमिताभ बच्चन की पूरी फैमिली को कोरोना हो चुका है। सभी लोग स्वस्थ होकर घर पर हैं और अमिताभ ने को काम भी शुरू कर दिया है। वहीं टीवी की दुनिया में भी कई सेलेब्स को कोरोना हुआ था। पार्थ समथान ने भी खुद कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सोशल मीडिया पर दी थी।