बिग बॉस 13 के बाद फिर नजर आएगी पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा की जोड़ी

    बिग बॉस 13 के बाद फिर नजर आएगी पारस और माहिरा की जोड़ी

    बिग बॉस 13 के बाद फिर नजर आएगी पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा की जोड़ी

    बिग बॉस 13 में कई पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। दोनों की जोड़ी करीब करीब आखिरी तक साथ थी। इनके फैंस दोनों को एक साथ फिर देखने के लिए बेकरार हैं। अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है।

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो एक सोर्स ने बताया कि दोनों एक नई म्यूजिक वीडियो में रोमांस करते नजर आएंगे। ये गाना नेहा कक्कड़ की बहन सोनू कक्कड़ का होगा। अगले दो तीन दिन में इसकी शूटिंग भी शुरू होने वाली है। माहिरा शर्मा पहले भी कई पंजाबी गानों की वीडियो में नजर आ चुकी हैं।

    बिग बॉस में दोनों काफी नजदीक थे। हालांकि दोनों ने सिर्फ यही कहा कि वो दोनों अच्छे दोस्त हैं। दोनों के बीच काफी अच्छी कैमेस्ट्री थी, इसलिए नए गाने में एक बार फिर दोनों की रोमांटिक कैमेस्ट्री हमें देखने को मिलेगी।

    अपनी शादी में बिजी हैं पारस छाबड़ा

    पारस फिलहाल शहनाज गिल के साथ रियेलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' कर रहे हैं। इस शो में उनके लिए दुल्हन ढूंढी जा रही है। वहीं शहनाज के लिए दूल्हा। पारस इसी शो से टाइम निकालकर अपनी अगली म्यूजिक वीडियो शूट करेंगे।