पारस छाबड़ा के साथ ब्रेकअप के बाद क्या मीका सिंह के साथ रिलेशन में हैं आकांक्षा पुरी?

    ब्रेकअप के बाद क्या मीका सिंह के साथ रिलेशन में हैं आकांक्षा पुरी?

    पारस छाबड़ा के साथ ब्रेकअप के बाद क्या मीका सिंह के साथ रिलेशन में हैं आकांक्षा पुरी?

    बिग बॉस 13 के बाद से पारस छाबड़ा और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी का रिश्ता सुर्ख़ियों में बना रहा था। इसी शो के दौरान दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों के अलग होने के पीछे की वजह माहिरा शर्मा को भी माना गया। लेकिन अब दोनों शायद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। ऐसे में आकांक्षा अपनी एक नई तस्वीर शेयर की है जिसमें वो सिंगर मीका सिंह के साथ नज़र आ रही हैं।

    आकांक्षा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मीका के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के बाद ये कयास लगाये जा रहे हैं कि क्या आकांक्षा की जिंदगी में नए प्यार की एंट्री हो गई है? या ये किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा है।

    पारस छाबड़ा के साथ ब्रेकअप के बाद क्या मीका सिंह के साथ रिलेशन में हैं आकांक्षा पुरी?

    दरअसल, पिछले दिनों मीका की कुछ रोमांटिक तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें वो एक्ट्रेस चाहत खन्ना के साथ नज़र आ रहे थे। बाद में बताया गया कि ये तस्वीरें उनके गाने का हिस्सा थीं। तो कहीं आकांक्षा की ये तस्वीर भी किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा है या दोनों के बीच सच में कुछ चल रहा है। इसपर फ़िलहाल कुछ भी कहना सही नहीं है।

    बता दें, पारस से ब्रेकअप के बाद आकांक्षा खूब सुर्ख़ियों में बनी रही थीं। अब खबरें ये भी आ रही हैं कि आकांक्षा बिग बॉस 14 में नज़र आ सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो पिछले सीजन की तरह बिग बॉस 14 भी मज़ेदार होगा।