गेंदा फूल के बाद बादशाह का नया गाना 'टॉक्सिक' रिलीज़, रवि दूबे और सरगुन मेहता आपस में लड़ते आ रहे हैं नज़र

    गेंदा फूल के बाद बादशाह का नया गाना 'टॉक्सिक' रिलीज़,

    गेंदा फूल के बाद बादशाह का नया गाना 'टॉक्सिक' रिलीज़, रवि दूबे और सरगुन मेहता आपस में लड़ते आ रहे हैं नज़र

    ‘गेंदा फुल’ के सुपरहिट होने के बाद बादशाह और पायल देव की जोड़ी एक और गाना ‘टॉक्सिक’ ले आई है।  इस गाने में टीवी की पॉपुलर जोड़ी में से एक रवि दूबे और सरगुन मेहता नज़र आ रहे हैं। गाना गेंदा फुल से एकदम अलग और रिलेशनशिप पर बेस्ड है। इसमें इस पॉपुलर जोड़ी के बीच प्यार और फिर दोनों को आपस में लड़ते हुए देखा जा सकता है। ये गाना जितना देखने में अच्छा लगता है उतना ही सुनने में सुंदर है और दिल को छू जाता है।

    गेंदा फूल के बाद बादशाह का नया गाना 'टॉक्सिक' रिलीज़, रवि दूबे और सरगुन मेहता आपस में लड़ते आ रहे हैं नज़र

    गाने की शुरुआत में रवि और सरगुन के बीच एक आम कपल की तरह खूब प्यार और फिर लड़ाई झगड़े दिखाए जाते हैं। ये बिलकुल असल जिंदगी से जुड़ा हुआ लगेगा। बैकग्राउंड में बादशाह की रैप और कमाल की लगेगी। सही शब्दों में कहा जाये तो इस लॉकडाउन में ये गाना सबसे खास है।

    गेंदा फूल के बाद बादशाह का नया गाना 'टॉक्सिक' रिलीज़, रवि दूबे और सरगुन मेहता आपस में लड़ते आ रहे हैं नज़र

    इस गाने की खासियत ये है कि इसे घर पर रह कर ही शूट किया गया है। रवि दूबे ने अपने आईफोन से सारे सीन अपने घर पर ही शूट किये हैं। वहीं बादशाह ने गाने लिखा है और पायल देव ने कंपोज़ किया है। ये सैम साधनों में बना खूबसूरत गाना है जो आप अपने फोन की प्ले लिस्ट में जरुर एड करना चाहोगे।  

    देखिये ये खूबसूरत गाना-