संसद में जया बच्चन की स्पीच के बाद मुंबई पुलिस ने बढ़ाई बच्चन परिवार की सुरक्षा

    संसद में जया बच्चन की स्पीच के बाद मुंबई पुलिस ने बढ़ाई बच्चन परिवार की सुरक्षा

    संसद में जया बच्चन की स्पीच के बाद मुंबई पुलिस ने बढ़ाई बच्चन परिवार की सुरक्षा

    पिछले दिनों जया बच्चन ने संसद में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को सपोर्ट करने की बात कही थी। उन्होंने इंडस्ट्री को बदनाम करने वालों पर भी निशाना साधा था जिसके बाद सोशल मीडिया पर खूब बवाल देखने को मिला। अब जया बच्चन की इस स्पीच के बाद मुंबई में उनके घर जलसा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खबरों की माने तो सिर्फ अमिताभ बच्चन या जया बच्चन नहीं बल्कि पूरे परिवार की सिक्यूरिटी पहले से सख्त कर दी गई है।

    समाजवादी पार्टी की राज्यसभा संसद जया बच्चन ने अपनी स्पीच में कहा था कि सिर्फ कुछ लोगों की वजह से पूरी इंडस्ट्री को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए। लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। जया बच्चन की इस स्पीच के बाद कंगना रनौत, रवि किशन समेत कई लोगों ने विरोध किया। वहीं सोशल मीडिया पर भी बच्चन परिवार को लेकर तीखी टिपण्णी देखने को मिली। इसी विवाद के बाद बच्चन परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

    संसद में जया बच्चन की स्पीच के बाद मुंबई पुलिस ने बढ़ाई बच्चन परिवार की सुरक्षा

    कंगना रनौत लगातार बॉलीवुड सेलेब्स पर ड्रग्स का सेवन करने का आरोप लगा रही हैं। यहां तक की उन्होंने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को उनकी मदद करने तक की बात कही थी। कंगना के इन तीखे तेवर को देखते हुए फिल्म इंडस्ट्री दो भागों में बंटी हुई नज़र आ रही है। एक ग्रुप कंगना के समर्थन में हैं और बाकी उनके बडबोलेपन के खिलाफ हैं।