फिल्म 83 से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक आया सामने, रणवीर सिंह के साथ दिखी कैमेस्ट्री

    फिल्म 83 से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक आया सामने

    फिल्म 83 से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक आया सामने, रणवीर सिंह के साथ दिखी कैमेस्ट्री

    1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप पर बन रही फिल्म '83' से पहले रणवीर सिंह का लुक आया था, अब दीपिका का फर्स्ट लुक सामने आया है। दीपिका इसमें रणवीर के साथ दिख रही हैं। दरअसल रणवीर फिल्म में लीजेंड क्रिकेटर कपिल देव का किरदार कर रहे हैं और दीपिका फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी देव का रोल कर रही हैं। यानी आपको रियल लाइफ जोड़ी रील लाइफ में भी देखने को मिलेगी।

    नए लुक में रणवीर और दीपिका एक दूसरे को काफी प्यार के साथ स्माइल करते हुए देख रहे हैं। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जब एक झलक में ही इनकी कैमेस्ट्री इनती बढ़िया दिख रही है तो फिल्म में दोनों क्या कमाल दिखाएंगे।

    फिल्म 83 में भारत के एतिहासिक पल को दोबारा रिक्रिएट किया जाएगा। कपिल देव ने खुद बताया कि फिल्म में वो बातें भी पता चलेगी जो आम लोग क्रिकेट के बारे में नहीं जानते। उन्होंने ये भी बताया कि ड्रेसिंग रूम में क्या क्या होता था ये भी पता चलेगा। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, हार्डी संधू, एम्मी विर्क, साकिब सलीम, चिराग पाटिल और जतिन सरना जैसे कलाकार भी हैं।