रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म में रणवीर के साथ हुई पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस की हुई एंट्री

    रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म में पूजा हेगड़े और जैकलीन की एंट्री

    रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म में रणवीर के साथ हुई पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस की हुई एंट्री

    रोहित शेट्टी एक जबरदस्त कॉमेडी फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि उनका डबल रोल होगा। दरअसल ये फिल्म अंगूर का एक रीमेक है। अब फिल्म के नए अपडेट्स की बात करें तो इसमें पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस का नाम सामने आया है। दोनों इसमें लीड एक्ट्रेस होंगी।

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, ''ये रणवीर का डबल धमाका है, और दोनों एक्ट्रेस एक्टर के साथ नजर आएंगी। उनका रोल फिल्म में कंफ्यूजन बढ़ाएगा, जिससे हंसी के ठहाके फूटेंगे। ये रणवीर तो दो लेडीज के साथ पहली बार कोलाबोरेशन है। ये दोनों ही लड़कियों के लिखा गया बेहतरीन रोल है।''

    रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह ने पहली बार एक साथ साल 2018 में आई फिल्म सिंबा में काम किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर डबल सेंचुरी लगाई थी। इसके बाद रणवीर सूर्यवंशी में भी दिखाई देने वाले हैं।

    सोर्स ने आगे बताया, ''सिंबा और सूर्यवंशी जैसी एक के बाद एक पुलिस वाली सीरीयस फिल्मों से रोहित निकलना चाहते थे और एक कॉमेडी करना चाहते थे। उनके पास अभी तक अंगूर की लाइन पर कुछ बनाने का आइडिया था और उन्होंने लॉकडाउन के दौरान उसका स्क्रीनप्ले तैयार कर लिया। स्क्रिप्ट की डिमांड थी कि उन रणवीर सिंह के जैसे उन्हें स्क्रीन पर प्रेजेंस मिले और एक्टर ने इसे तुरंत हां कह दिया था।'' हालांकि इस फिल्म का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है।