रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी अब तक की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म पर साथ करेंगे काम

    रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी अब तक की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म पर साथ करेंगे काम

    रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी अब तक की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म पर साथ करेंगे काम

    रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर दिया था।  भारत में 240 करोड़ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ ये सिम्बा उस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक थी। वहीं इस फिल्म के साथ रणवीर रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में शामिल हो गए। अब बड़ी खबर सामने आ रही है कि सिम्बा के बाद रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह दोबारा साथ काम करने वाले हैं वो भी एक बड़ी कॉमेडी फिल्म के लिए।

    ये तो हम सभी जानते हैं कि रोहित शेट्टी कॉमेडी फिल्मों के एक्सपर्ट है। उनकी फिल्म गोलमाल के अभी तक 4 पार्ट रिलीज़ हो चुके हैं जो अभी तक ऑडियंस के फेवरेट हैं। लेकिन रणवीर के साथ रोहित गोलमाल का अगला पार्ट नहीं बल्कि एक नई फिल्म लेकर आने वाले हैं हैं इन सब कॉमेडी फिल्मों का बाप होगा।

    बॉलीवुड हंगामा ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया है-“रोहित गोलमाल फ्रेंचाइजी और उसके पुलिस यूनिवर्स से बाहर कदम रखने के बारे में सोच रहे हैं, और लॉकडाउन ने उन्हें कॉमिक स्क्रिप्ट पर काम करने का समय दिया। जब उन्होंने रणवीर को बेसिक आईडिया सुनाया, तो एक्टर भी उतने ही उत्साहित थे, क्योंकि उन्होंने पहले रोहित शेट्टी स्टाइल कॉमेडी फिल्म नहीं की थी और वो इस फिल्म को करने के लिए तैयार हुए।“


    खबरें ये भी हैं कि रणवीर से हामी मिलने के बाद रोहित फिल्म की स्क्रिप्ट पर दिन रात काम कर रहे हैं। वहीं रोहित शेट्टी के पास गोलमाल 5 का भी बेसिक आईडिया है। सूर्यवंशी की रिलीज़ के बाद वो इसी फिल्म पर काम करने के वाले थे। लेकिन फिर कोरोनावायरस ने प्लान बिगाड़ दिया।