सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद पहली बार स्पॉट हुई रिया चक्रवर्ती, फरहान अख्तर के पहुंची घर

    सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद पहली बार स्पॉट हुई रिया चक्रवर्ती,

    सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद पहली बार स्पॉट हुई रिया चक्रवर्ती, फरहान अख्तर के पहुंची घर

    सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती खबरों में बनी हुई हैं। पिछले दिनों उन्हें पुलिस स्टेशन के बाहर देखा गया था। यहां वो सुशांत सुसाइड मामले में अपना बयान दर्ज करवाने पहुंची थीं।  रिया से पुलिस ने 10 घंटों से भी ज्यादा पूछताछ की थी। अब इतने समय बाद रिया पहली बार स्पॉट हुई।

    रविवार शाम उन्हें फरहान अख्तर के घर के बाहर देखा गया। इस मौके पर उन्होंने सफ़ेद कुर्ता पहना हुआ था। रिया के साथ गाडी में फरहान की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर भी नज़र आई। तस्वीरें देख कर ऐसा लग रहा है जैसे शिबानी ने रिया को उनके घर से पिक किया और दोनों फरहान के घर पहुंची।  गाड़ी शिबानी चला रही थीं।

    शिबानी और रिया पहले वीजे थी और तभी से दोनों के बीच अच्छी दोस्ती मानी जा रही है। लेकिन अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि रिया फरहान के घर क्यों गई थीं।

    बता दें, खबरें थीं कि सुशांत और रिया पिछले एक साल से भी वक़्त से रिलेशनशिप में थे।  दोनों लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे थे।  लेकिन सुशांत की डेथ से कुछ दिन पहले रिया अपने घर वापस चली गई।  बताया गया कि सुशांत डिप्रेशन में थे और उनका इलाज चल रहा था।  इस पूरे मामले में पुलिस रिया समेत 25 से भी ज्यादा लोगों के बयान दर्ज कर चुकी हैं।  अब भी ये साफ नहीं हो पाया है कि सुशांत ने ये कदम क्यों उठाया।