ऐश्वर्या राय निभाएंगी तवायफ से थिएटर एक्टर बनीं बिनोदिनी दासी का किरदार?

    ऐश्वर्या निभाएंगी तवायफ से एक्टर बनीं बिनोदिनी दासी का किरदार?

    ऐश्वर्या राय निभाएंगी तवायफ से थिएटर एक्टर बनीं बिनोदिनी दासी का किरदार?

    दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में गिनी जाने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन काफी समय से स्क्रीन से दूर चल रही हैं। ऐश्वर्या आखिरी बार फिल्म ‘फन्ने खां’ में स्क्रीन पर नज़र आई थीं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या एक बार फिर से नज़र आ सकती हैं और उनका रोल काफी दमदार होगा। फिल्म मेकर प्रदीप सरकार काफी समय से तवायफ से थिएटर एक्टर बनीं बिनोदिनी दासी की कहानी को स्क्रीन पर उतारने की कोशिश कर रहे हैं। 

    इस प्रोजेक्ट से जुड़ी खबरों में पहले कहा जा रहा था कि सरकार अपनी फिल्म के लिए विद्या बालन से बात कर रहे हैं। लेकिन ताज़ी रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई है कि अब वो ऐश्वर्या राय बच्चन से इस बारे में बातचीत कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये फिल्म बिनोदिनी की ऑटोबायोग्राफी के एक चैप्टर पर बेस्ड है। फिल्म में बिनोदिनी की कहानी उनके बुढ़ापे से शुरू होगी, जब वो थिएटर से रिटायर हो गई थीं और यहाँ से कहानी उनके पूरे सफ़र को, उन पुरुषों को दिखाएगी जिन्होंने उनका शोषण किया। 

    अगर सबकुछ सही रहता है तो ऐश्वर्या एक बार फिर एक बायोपिक में बेहद दमदार रोल में नज़र आएंगी। लेकिन ऐसा कोई पहली बार नहीं होगा। उन्होंने ओमंग कुमार की फिल्म ‘सरबजीत’ में रणदीप हुडा के साथ काम किया था। उन्हें न सिर्फ दर्शकों और क्रिटिक्स का दिल जीता था बल्कि अपने नॉन-ग्लैमरस और बूढ़े अवतार में उन्होंने सबको चौंका भी दिया था।