अजय देवगन ने बेटी न्यासा के 18वें जन्मदिन पर लिखा ये खास मैसेज, काजोल ने कहा 'हैपी एडल्टहुड'

    अजय देवगन ने बेटी न्यासा के 18वें जन्मदिन पर लिखा ये खास मैसेज

    अजय देवगन ने बेटी न्यासा के 18वें जन्मदिन पर लिखा ये खास मैसेज, काजोल ने कहा 'हैपी एडल्टहुड'

    अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा आज 18 साल की हो गई हैं। ऐसे में कपल ने अपनी लाडली को खास तरीके से जन्मदिन विश किया है। अजय अपनी बेटी से बेहद प्यार करते हैं। और न्यासा के 18 साल पूरे होने पर उन्होंने खास अंदाज़ में उन्हें बधाई दी।

    अजय ने न्यासा के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-हैप्पी बर्थडे, सबसे प्यारी न्यासा! इस तरह के तनावपूर्ण समय में इस तरह की छोटी खुशियाँ ही एकमात्र 'ब्रेक' हैं। उन सभी के लिए प्रार्थना, जिन्हें स्वस्थ होने की आवश्यकता है।

    इसके अलावा काजोल ने बेटी के 18वें जन्मदिन पर उन्हें एडल्टहुड की बधाई दी है। उन्होंने न्यासा की बचपन की फोटो शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी है। काजोल ने बेटी के लिए लिखा-काजोल ने बेटी के जन्म को अपनी सबसे बड़ी परीक्षा बताई। वो हर दिन बेटी से कुछ न कुछ सीखती हैं। आगे उन्होंने बताया कि हमेशा बेटी का सपोर्ट सिस्टम बनकर उनके साथ रहेंगी।

    बता दें, न्यासा 20 अप्रैल 2003 को पैदा हुई थी और आज 18 साल की हो गई है। काजोल अपनी बेटी के बेहद करीब हैं। उनकी बेटी ही हैं जिन्होंने उन्हें सोशल मीडिया की दुनिया से रूबरू करवाया हैं। न्यासा कुछ समय पहले विदेश में पढाई कर रही थीं। कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से वो अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं।