अजय देवगन के भाई अनिल देवगन के निधन पर प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर ने जताया शोक

    अनिल देवगन के निधन पर प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर ने जताया शोक

    अजय देवगन के भाई अनिल देवगन के निधन पर प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर ने जताया शोक

    अजय देवगन के भाई अनिल देवगन के अचानक निधन ने सभी को हैरान कर दिया है। अनिल देवगन जाने माने डायरेक्टर थे। उन्होंने अजय के साथ ‘राजू चाचा’, ब्लैकमेल जैसी फ़िल्में डायरेक्ट की जिसे ऑडियंस ने खूब प्यार दिया। अजय ने खुद भाई मौत की खबर सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिये दी। अजय ने लिखा-‘बीती रात मैंने अपने भाई अनिल देवगन को खो दिया। उनके आसमिक निधन ने हमारे परिवार को तोड़कर रख दिया है। अजय देवगन फिल्म्स और मैं उनकी मौजूदगी को हर रोज मिस करूंगा। महामारी की वजह से, हम किसी पर्सनल प्रेयर मीट का आयोजन नहीं कर रहे हैं।'

    अनिल देवगन के निधन पर बॉलीवुड में भी शोक बनाया जा रहा है। उनके साथ फिल्म ब्लैकमेल में काम कर चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर, सोनू सूद जैसे कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। देखिये-

    बता दें, अनिल देवगन भी इंडस्ट्री में जाना पहचाना चेहरा था। उन्होंने  साल 1996 में आई फिल्म 'जीत' और अजय देवगन की फिल्म जान, इतिहास, प्यार तो होना ही था और हिंदुस्तान की कसम में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2000 में खुद फिल्म ‘राजू चाचा डायरेक्ट कर अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया। इस फिल्म में अजय देवगन और काजोल लीड में थे।इसके बाद साल 2005 में 'ब्लैकमेल' और 2008 में 'हाल-ए-दिल' डायरेक्ट की। अजय देवगन की ‘सन ऑफ़ सरदार’ में भी वो बतौर क्रिएटिव डायरेक्टर काम कर चुके थे। अब ऐसे में अचानक उनका चला जाना परिवार के लिए बड़ा सदमा है। हालांकि, अभी अनिल देवगन के निधन के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अनिल देवगन के निधन पर अभिषेक बच्चन, बोनी कपूर सहित कई सेलेब्स ने शोक व्यक्त किया है।