कोरोना: अजय देवगन को तारीफ पर मुंबई पुलिस ने दिया फिल्मी जवाब, बिग बी और अर्जुन ने भी की ये अपील

    कोरोना: अजय देवगन को तारीफ पर मुंबई पुलिस ने दिया फिल्मी जवाब

    कोरोना: अजय देवगन को तारीफ पर मुंबई पुलिस ने दिया फिल्मी जवाब, बिग बी और अर्जुन ने भी की ये अपील

    देशभर में कोरोनावायरस से लड़ाई जारी है। डॉक्टर्स, पुलिस, खाने पाने का समान पहुंचाने वाले, सफाई कर्मचारी ये सभी कोरोना वॉरियर्स जोर शोर से बाकी आम लोगों की जिंदगी को आसान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बात के लिए इनकी हर कोई तारीफ कर रहा है। अमिताभ बच्चन से लेकर अजय देवगन ने एक बार फिर इनकी तारीफ की है और अर्जुन कपूर ने कोरोना से जुड़ा नया रू फॉलो करने के लिए कहा है।

    अजय देवगन को फिल्म रिप्लाई
    अजय देवगन ने मुंबई पुलिस की एक वीडियो शेयर की है जिसमें दिखाया गया है कि वो कैसे कोरोना से लड़ रहे हैं। इस पर मुंबई पुलिस ने भी फिल्म अंदाज में अजय देवगन को रिप्लाई किया। मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल से कहा गया, ''डियर सिंघम, सिर्फ वही कर रहे हैं जो खाकी को करना चाहिए ताकि सब पहले जैसा हो जाए। वन्स अपोन ए टाइम इन मुंबई।''

    अमिताभ बच्चन का सलाम
    अमिताभ बच्चन ने अपनी एक वीडियो बनाई है और करीब ढाई मिनट की इस वीडियो में अपनी बच्चन ने कोरोना के योद्धाओं की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा, ''एक तरफ जहां सारा देश प्रधानमंत्री की अगुआई में लॉकडाउन का पालन कर रहा है और कोरोना के खिलाफ जंग में योगदान दे रहा है, वही दूसरी ओर ऐसे निस्वार्थ योद्धा भी हैं जो हमारी रोजमर्रा की जरुरी वस्तुएं हमें सहजता से उपलब्ध करा रहे हैं। इन सप्लाई वॉरियर्स या सप्लाई योद्धाओं की वजह से ही लॉकडाउन का सही से पालन हो पा रहा है।''

    मास्क मस्ट है: अर्जुन कपूर
    बुधवार को देश के कई हिस्सों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। मुंबई में भी इसे लागू किया गया है। अर्जुन कपूर ने भी इस नए रूल पर जोर दिया और सोशल मीडिया पर लोगों से अपील की और कहा, ''मास्क मस्ट है।''

    स्टार्स भी लगातार कोरोना की इस लड़ाई में शामिल हैं। ये सभी लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि घर मे रहें। साथ ही सेलेब्स कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लगातार डोनेट भी कर रहे हैं। वहीं कई कलाकारों ने दिहाड़ी मजदूरों और जरूरमंदो का पेट भरने का जिम्मा लिया है।