पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी ने की सिद्धार्थ शुक्ला की तारीफ, बताया -'परफेक्ट बॉयफ्रेंड मटेरियल'

    आकांक्षा पुरी ने की सिद्धार्थ शुक्ला को बताया -'परफेक्ट बॉयफ्रेंड मटेरियल'

    पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी ने की सिद्धार्थ शुक्ला की तारीफ, बताया -'परफेक्ट बॉयफ्रेंड मटेरियल'

    सलमान खान के शो बिग बॉस 14 का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। ख़बरें हैं कि इस सीजन में एंटरटेनमेंट जगत के कई पॉपुलर नाम आने वाले हैं। उस लिस्ट में एक नाम पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का भी है। हालांकि, आकांक्षा ने इस शो का हिस्सा बनने की बात से इनकार कर दिया था। लेकिन अब वो बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला की तारीफ़ करने को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। बिग बॉस 13 के दौरान ऐसी खबरें भी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर चुके हैं।

    आकांक्षा ने सिद्धार्थ शुक्ला की के बारे में कहा कि जो भी लड़की उन्हें डेट करेगी वो भाग्यशाली होगी। आकांक्षा कहती हैं- "मुझे लगता है कि कोई भी लड़की जो सिद्धार्थ को डेट करेगी वह असल में लकी होंगी। वाह बहुत ही बुद्धिमान सुलझे हुए और समझदार व्यक्ति हैं। सिद्धार्थ बहुत ही स्ट्रेटफारवर्ड है। उनके मन में जो कुछ है उसे कहने की उनमें हिम्मत है। उनके पास अपार ज्ञान है और वह लोगों के साथ इसे शेयर करना पसंद करते हैं।"

    आगे आकांक्षा ने सिद्धार्थ के साथ अफेयर होने वाली बात से इनकार किया है। उन्होंने बताया वो कभी सिर्फ अच्छे दोस्त थे। आकांक्षा कहती हैं- "हमारे बीच चीजे  डेटिंग और रिलेशनशिप की लेवल तक नहीं पहुंच पाई। तब मैंने किसी और को डेट करना शुरू कर दिया था। हालांकि मुझे ऐसा कोई अफसोस नहीं है।" सिद्धार्थ शुक्ला की तारीग में आकांक्षा का या बयान उनके फैंस को जरुर खुश कर देगा। अब अगर आकांक्षा बिग बॉस 14 में नज़र आती हैं तो धमाका हो जायेगा।