अक्षय कुमार ने फिर बढ़ाया मदद का हाथ, मुंबई पुलिस को डोनेट किये 2 करोड़ रूपये

    अक्षय कुमार ने फिर बढ़ाया मदद का हाथ, मुंबई पुलिस को डोनेट किये 2 करोड़ रूपये

    अक्षय कुमार ने फिर बढ़ाया मदद का हाथ, मुंबई पुलिस को डोनेट किये 2 करोड़ रूपये

    कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन में बॉलीवुड सितारे अलग अलग तरह से मदद के लिए सामने आ रहे हैं। कोई दिहाड़ी मजदूरों का खर्चा उठा रहा है तो कोई पीएम/सीएम फंड में दान दे रहा है। अब इस मुश्किल घड़ी में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक बार फिर मसीहा बन कर सामने आ गए हैं। उन्होंने मुंबई पुलिस फाउंडेशन में 2 करोड़ रूपये दान किये हैं। ये फाउंडेशन पुलिस वालों का हॉस्पिटल में भर्ती सम्बंधित, इक्विपमेंट और बाकी मेडिकल खर्च उठाता है।

    अक्षय कुमार ने फिर बढ़ाया मदद का हाथ, मुंबई पुलिस को डोनेट किये 2 करोड़ रूपये

    अक्षय कुमार की इस मदद का शुक्रिया करने के लिए खुद मुंबई पुलिस कमिश्नर ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है – ‘मुंबई पुलिस अक्षय कुमार को मुंबई पुलिस फाउंडेशन को 2 करोड़ रुपये का योगदान देने के लिए धन्यवाद करती है।  आपका योगदान उन लोगों के जीवन की सुरक्षा में एक लंबा रास्ता तय करेगा जो शहर की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं - मुंबई के पुरुष और महिलाएं।’

    इसके बाद अक्षत कुमार ने भी मुंबई पुलिस को ट्वीट कर जवाब दिया है। उन्होंने लिखा 'मैं मुंबई पुलिस के हेडकांस्टेबल चंद्रकांत पांडुरकर और संदीप सुर्वे को सलाम करता हूं, जिन्होंने कोरोना से लड़ते हुए अपनी जान दी। मैंने अपना कर्तव्य निभाया है, मुझे आशा है कि आप भी करेंगे। आइए हम यह न भूलें कि हम उनके कारण सुरक्षित और जीवित हैं'

    बता दें, इससे पहले अक्षय पीएम केयर्स में 25 करोड़ और BMC को 3 करोड़ का दान कर चुके हैं। इस तरह कोरोना माहामारी में अक्षय बड़ा मसीहा बन कर सामने आये हैं। उन्होंने कोरोना संकट में अभी तक कुल 30 करोड़ रूपये डोनेट कर दिए हैं उनकी इस मदद की चौतरफा तरफ हो रही है। अक्षय के अलावा शाहरुख़ खान ने भी डोनेशन की है। उन्होंने अपने प्राइवेट ऑफिस को क्वारंटाइन सेंटर में बदल दिया है। वही सलमान 25 हज़ार दिहाड़ी मजदूरों की मदद कर रहे हैं।