'फिलहाल' टीजर: अक्षय कुमार की पहली म्यूजिक वीडियो में डेब्यू कर रही हैं कृति सेनन की बहन

    अक्षय कुमार की पहली म्यूजिक वीडियो 'फिलहाल' का टीजर आया सामने

    'फिलहाल' टीजर: अक्षय कुमार की पहली म्यूजिक वीडियो में डेब्यू कर रही हैं कृति सेनन की बहन

    अक्षय कुमार अपनी फिल्मों की वजह से तो सुर्खियों में छाए ही रहे हैं। लेकिन ये पहली बार है जब वो किसी म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे। अक्षय सिंगर बी प्राक के गाने में नजर आएंगे। उनके साथ कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन भी नजर आएंगी। इस वीडियो के जरिए उनका एक्टिंग में डेब्यू होगा। इस गाने का अब टीजर आ गया है। जिसमें अक्षय और नूपुर की कहानी की एक झलक दिखाई गई है।

    इस गाने को सिंगर बी प्राक ने गाया है। जानी इसके कंपोजर हैं और उन्होंने इसके लिरिक्स भी लिखे हैं। वहीं वीडियो को अरविंदर खैरा ने डायरेक्ट किया। फिलहान गाना भी 9 नवंबर को को इन्हीं तीनों के म्यूजिक लेबल डेसी मेलोडीज पर रिलीज होगा। तीनों तिगड़ी ने मिलकर पंजाबी सिनेमा में काफी बेहतरीन गाने दिए हैं।

    ब्री प्राक सिंगर होने से पहले एक म्यूजिक कंपोजर हैं। जानी, आरविंदर और बी प्राक ने पंजाबी इंडस्ट्री के हिट गाने जैसे किस्मत और मन भरैया दिए हैं। इसके अलावा एक और हिंदी गाना 'पछताओगे' भी तीनों की तिगड़ी ने ही बनाया था। इसमें सिंगर अरीजीत सिंह थे।

    वैसे अक्षय कुमार और बी प्राक का ये दूसरा गाना होगा। बी प्राक ने अक्षय की फिल्म केसरी में तेरी मिट्टी भी गाया था। देखना दिलचस्प होगा कि अक्षय अपनी पहली म्यूजिक वीडियो में कैसे नजर आते हैं और 'फिलहाल' गाने में दर्शक उन्हें कितना प्यार देते हैं।