अक्षय कुमार ने सुनील शेट्टी के बेटे अहान के साथ फिल्म करने वाली खबर को बताया गलत, ट्वीट कर बताई सच्चाई

    अक्षय कुमार ने अहान शेट्टी के साथ फिल्म करने वाली खबर को बताया गलत

    अक्षय कुमार ने सुनील शेट्टी के बेटे अहान के साथ फिल्म करने वाली खबर को बताया गलत, ट्वीट कर बताई सच्चाई

    सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने अभी अपनी फिल्म ‘तड़प’ से डेब्यू भी नहीं किया है कि वो सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। हाल में ऐसी खबर सामने आई थी कि बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार साजिद नाडियाडवाला के अगले प्रोजेक्ट में अहान शेट्टी साथ नज़र आयेंगे। अब अक्षय ने इस खबर को गलत बताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि वी ऐसी किसी भी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। ये खबर गलत है।

    अक्षय ने लिखा-"मैं अपना खुद का नकली समाचार का भंडाफोड़ करने वाले व्यवसाय को कैसे शुरू करूं?

    बता दें, अक्षय कुमार के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वो एक साथ कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं। उनके पास साल 2022 के लिए प्रोजेक्ट्स हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘सूर्यवंशी’, ‘बेल बॉटम’ और ‘पृथ्वीराज’ जैसी फ़िल्में रिलीज़ को तैयार है। सोमवार को उन्होंने अपनी फिल्म ‘रक्षा बंधन’ की शूटिंग शुरू करने की जानकारी दी। वहीं अहान को लेकर भी बड़ी खबर है। खबरें हैं कि ‘तड़प’ में एक्टर के काम को पसंद करते हुए भूषण कुमार की तरफ से उन्हें ‘आशिकी 3’ में लीड रोल के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, फ़िलहाल अधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।