अक्षय ने भगवान शिव के लुक में पंकज त्रिपाठी के साथ किए उज्जैन महाकाल के दर्शन; OMG 2 के लिए मांगा आशीर्वाद!

    अक्षय ने भगवान शिव के लुक में पंकज त्रिपाठी के साथ किए उज्जैन महाकाल के दर्शन

    अक्षय ने भगवान शिव के लुक में पंकज त्रिपाठी के साथ किए उज्जैन महाकाल के दर्शन; OMG 2 के लिए मांगा आशीर्वाद!

    अक्षय कुमार ने शनिवार सुबह ही अपनी अगली फिल्म ‘OMG 2’ का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया था और फैन्स को उनका नया अवतार काफी पसंद आया। 2012 में आई ‘OMG – ओह माय गॉड’ के इस सीक्वल का शूट अब शुरू होने जा रहा है और अक्षय के साथ फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी हैं। बता दें, पिछली फिल्म में अक्षय जहां भगवान कृष्ण के रोल में थे, वहीं उनके साथ परेश रावल ने काम किया था।

    ‘OMG 2’ के पोस्टर से पहली चीज़ ये समझ आई कि इस बार अक्षय भगवान कृष्ण नहीं, बल्कि देवों के देव महादेव शिव के रोल में नज़र आएंगे। लेकिन अक्षय बस यहीं नहीं रुके। अब अक्षय ने ‘OMG 2’ से जुड़ा एक नया अपडेट शेयर किया है जिसे देखकर फैन्स की एक्साइटमेंट थामे नहीं थम रही। अक्षय, अपने कोस्टार पंकज त्रिपाठी के साथ उज्जैन महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। दर्शन कर के बाहर निकलते अक्षय ने पंकज के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।

    वीडियो शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, “ब्रह्मांड का प्रारम्भ जहां ब्रह्मांड का प्रस्थान जहां आदि और अनंत काल के स्वामी , भगवान महाकाल के आशीर्वाद लेने तपस्वियों की नगरी उज्जैन पहुंचे मैं और मेरे मित्र @TripathiiPankaj #OMG2” वीडियो में अक्षय फिल्म के लिए भगवान शिव का गेटअप बनाए हुए हैं। उनकी जटाएं और माथे पर तिलक देखने लायक है। अक्षय का लुक देखने के बाद फैन्स इस फिल्म के लिए और मूड में आए जा रहे हैं।