अक्षय से लेकर अमिताभ तक, वाजिद खान के निधन पर बॉलीवुड सेलेब्स हुए ग़मगीन!

    वाजिद खान के निधन पर बॉलीवुड सेलेब्स हुए ग़मगीन!

    अक्षय से लेकर अमिताभ तक, वाजिद खान के निधन पर बॉलीवुड सेलेब्स हुए ग़मगीन!

    कोरोना वायरस के चलते हर तरफ पहले ही उदासी का माहौल है, देश भर से रोजाना एससी ख़बरें सुनने को मिलती हैं कि दिल टूट जाता है। ऐसे में बॉलीवुड से भी पिछले 1 महीने में इरफ़ान खान और ऋषि कपूर जैसे सबके चहेते कलाकारों के निधन की खबर ने लोगों को हिलाकर रख दिया था। ऐसी ही एक खबर रविवार रात को आई। बॉलीवुड की सबसे नामी संगीतकार जोड़ियों में से एक साजिद-वाजिद के वाजिद खान का देर रात अस्पताल में निधन हो गया। वाजिद के निधन की खबर ट्विटर पर सबसे पहले संगीतकार-गायक सलीम मर्चेंट ने शेयर की। 

    अक्षय से लेकर अमिताभ तक, वाजिद खान के निधन पर बॉलीवुड सेलेब्स हुए ग़मगीन!

    ये खबर पता चलते ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोग हैरान रह गए कि ये कैसे हुआ। दरअसल, साजिद काफी समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे और उन्हें स्वास्थ्य बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साजिद को कोरोना वायरस (कोविड 19) का भी इन्फेक्शन हो गया था, जिसकी वजह से और भी मुश्किल हो गई थी। साजिद-वाजिद, सुपरस्टार सलमान खान के बहुत करीबी थे और सलमान ने ही 1998 में अपनी फिल्म ‘जब प्यार किया तो डरना क्या’ से इन्हें ब्रेक दिया था। सलमान का लॉकडाउन में बनाया हुआ, ईद वाला गाना ‘भाई भाई’ वाजिद का आखिरी गाना रहेगा। बॉलीवुड सेलेब्स ने वाजिद के निधन पर इस तरह शोक व्यक्त किया: