अली फजल इस नई हॉलीवुड फिल्म में आएंगे नजर, पोस्टर और ट्रेलर हुआ रिलीज
अली फजल इस नई हॉलीवुड फिल्म में आएंगे नजर
अली फजल एक बार फिर से हॉलीवुड फिल्म में आने के लिए तैयार हैं। उनकी अगली फिल्म का नाम 'डेथ ऑन द नाइल' है। इस फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर हुआ रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में गेल गेडोट मुख्य भूमिका मे हैं। ये फिल्म अगाथा क्रिस्टी की इसी नाम की नोवल पर आधारित है।
ये फिल्म यूएस के सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर 2020 को रिलीज होगी। इस फिल्म की चर्चा काफी पहले से की जा रही थी। अली फजल वैसे भी बॉलीवुड में नाम कमा चुके हैं। उन्होंने फिल्म द विक्टोरिया और अब्दुल (2017) के लिए काफी सुर्खियों बटोरी थीं।
अली फजल पिछले दिनों ऋचा चड्ढा के साथ अपनी शादी को लेकर भी सुर्खियों में थे। उनकी शादी बार बार कोरोना की वजह से आगे बढ़ रही है। इस कपल की शादी का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Updated: August 19, 2020 07:48 PM IST
Please Subscribe us OnGoogle News